छत्तीसगढ़

विशेष विद्यालय में खेल-कूद एवं सांस्कृतिक गतिविधियां हुईं आयोजित


अम्बिकापुर, 19 सितम्बर 2025/sns/-  ’’सेवा पखवाड़ा’’ 2025 अंतर्गत समाज कल्याण विभाग द्वारा संचालित दिव्यांग विद्यार्थियों के विशेष विद्यालय में गुरुवार को खेल-कूद प्रतियोगिता एवं विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित की गई। कार्यक्रम में नगर पालिक निगम अम्बिकापुर सभापति श्री हरमिन्दर सिंह टिन्नी, जनप्रतिनिधियों में डॉ शिवमंगल सिंह, श्री मनोज गुप्ता उपस्थित रहे। नगर पालिक निगम के सभापति श्री टिन्नी द्वारा दिव्यांग बच्चों के प्रतिभाओं की सराहना की। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि ये बच्चे प्रतिभावान हैं, बच्चों मे अद्भुत क्षमता है। इस अवसर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा दिव्यांग बच्चों के अधिकार, सुरक्षा एवं संरक्षण पर विधिक जानकारी प्रदान की गई। समाज कल्याण विभाग के उप संचालक श्री व्ही.के. उके द्वारा दिव्यांग स्कूलों के संबंध में जानकारी प्रदान की गई। इस दौरान शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय अम्बिकापुर में खेल-कूद प्रतियोगिता के तहत कुर्सी दौड़, 100 मीटर दौड़, पेंटिग का आयोजन किया गया तथा  विद्यार्थियों द्वारा संगीत प्रस्तुत किया गया। इसी तरह होलीक्रास आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय अम्बिकापुर द्वारा पेंटिग, स्लोगन लेखन, बलून शर्ट, चना चम्मच, बलून ढूढ़ना, न्यूज पेपर फाड़ना, तीन पैर दौड़, गेंद फेंकना, आलू जमा करना, एकल नृत्य, छत्तीसगढ़ी नृत्य की प्रस्तुती दी गई। इस दौरान प्रतिभागी बच्चों को पुरस्कृत किया गया।  कार्यक्रम के दौरान शासकीय बौद्धिक मंदता विद्यालय अम्बिकापुर की प्रभारी अधीक्षक श्रीमती शाबरा बी. खान, होलीक्रास आशा निकुंज श्रवण बाधित विशेष विद्यालय अम्बिकापुर से सिस्टर श्वेता तथा विभागीय कर्मचारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *