कवर्धा, 14 मार्च 2026/sns/-भारतीय थलसेना में अग्निवीर के विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की जा चुकी है। अग्निवीर की भर्ती हेतु आॅनलाईन आवेदन की प्रक्रिया 01 अप्रैल 2026 तक खुली रहेगी। उक्त भर्ती अग्निवीर जनरल, तकनीकी, क्र्लक, स्टोर कीपर तकनीकी, टेªडमेन (8वीं व 10वीं) के पदांे पर होगी। ऐसे अविवाहित आवेदक जिसका जन्म 01 जुलाई 2005 से 01 जुलाई 2009 के मध्य हुआ हो, ऊँचाई 162-168 से.मी. सीना 76 से.मी. हो आवेदन करने हेतु पात्र होगें। शैक्षणिक योग्यता पृथक-पृथक पदों के अनुसार भिन्न-भिन्न है। आवेदन पश्चात् आॅनलाईन लिखित परीक्षा (सीईई) 01 जून से 15 जून 2026 तक आयोजित होना संभावित है। अधिसूचना अनुसार इस बार उम्मीदवार अपनी योग्यता अनुसार अग्निवीर के दो पदों के लिए आवेदन कर सकते है। अग्निवीर क्लर्क के उम्मीदवारों को आॅनलाईन परीक्षा (सीईई) के समय 30 शब्द प्रति मिनट की टाईपिंग टेस्ट देना होगा। भर्ती के संबंध में विस्तृत जानकारी के लिए भारतीय थलसेना के वेबसाईट या सेना भर्ती कार्यालय, रायपुर के दूरभाष क्रमांक 0771-2965212/2965214 या जिला रोजगार कार्यालय, कबीरधाम से संपर्क कर प्राप्त किया जा सकता है।
संबंधित खबरें
स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 के लिए जिले में तैयारी जोरों पर अब तक 30 हजार नागरिक फीडबैक दर्ज
दुर्ग, 28 जुलाई 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत स्वच्छ सर्वेक्षण ग्रामीण 2025 का आयोजन पेयजल एवं स्वच्छता विभाग, भारत सरकार द्वारा किया जा रहा है। सर्वेक्षण कार्य के लिए केंद्र सरकार ने एकेडमी ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, एएमएस लखनऊ को स्वतंत्र एजेंसी के रूप में चयनित किया है, जो अगस्त माह से दुर्ग जिले […]
जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित परीक्षा केन्द्रों का किया गया निरीक्षण
राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/SNS/-जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिले में कुल 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिनका समुचित रूप से भ्रमण एवं मूल्यांकन किया गया। जिले से लगभग 2026 परीक्षार्थी नीट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी […]
07 दिसंबर रविवार को बिलासपुर में आयोजित होगी साक्षरता आकलन परीक्षा
बिलासपुर, 08 दिसंबर 2025/sns/- दिसंबर रविवार को जिलेभर में साक्षरता मिशन के अंतर्गत आकलन परीक्षा आयोजित की जाएगी, जिसमें कुल 33,260 शिक्षार्थी भाग लेंगे। इस परीक्षा के सफल संचालन के लिए जिले में 492 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। परीक्षा का समय प्रातः 10 बजे से शाम 05 बजे तक निर्धारित किया गया है। जिला […]


