राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/SNS/-जिला स्तरीय समन्वय समिति के सदस्यों द्वारा नीट परीक्षा 2026 के लिए निर्धारित विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का निरीक्षण किया गया। जिले में कुल 6 परीक्षा केन्द्र बनाए गए है, जिनका समुचित रूप से भ्रमण एवं मूल्यांकन किया गया। जिले से लगभग 2026 परीक्षार्थी नीट परीक्षा 2026 में सम्मिलित होंगे। नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (नीट) के दिशा-निर्देशों के अनुसार सभी परीक्षा कक्षों, परिसर, सुरक्षा व्यवस्था एवं आवश्यक सुविधाओं का व्यवस्थित निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री पुष्पेन्द्र नायक, डिप्टी कलेक्टर श्री अनिकेत साहू, केन्द्रीय विद्यालय राजनांदगांव के प्राचार्य एवं नोडल सिटी कोऑर्डिनेटर श्री मनोज कुमार शामिल थे। उन्होंने प्रत्येक परीक्षा केन्द्र की तैयारी की विस्तार से समीक्षा की। उन्होंने परीक्षा केन्द्र प्रभारियों को कहा कि परीक्षा केन्द्रों पर परीक्षार्थियों के लिए सुरक्षित, शांत एवं निष्पक्ष परीक्षा वातावरण उपलब्ध होना चाहिए। साथ ही परीक्षा दिवस पर भीड़ प्रबंधन, सुरक्षा, सीसीटीवी व्यवस्था, बैरिकेटिंग एवं सहित अन्य आवश्यक व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। इस दौरान जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन एवं स्कूल शिक्षा विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे।
संबंधित खबरें
सामान्य भविष्य निधि के लंबित प्रकरणों का निराकरण हेतु 17 से 19 सितम्बर तक होगा शिविर का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 13 सितम्बर 2025/sns/- महालेखाकार रायपुर के द्वारा सामान्य भविष्य निधि (क्रेडिट/ डेबिट अनपोस्ट, डोरमेंट, मिसिंग केडिट एवं सेवानिवृत्त, मृत शासकीय सेवकों का पीएफ अप्राप्त) के लंबित प्रकरणों का निराकरण करने हेतु 17 से 19 सितम्बर 2025 तक कुल 03 दिवस का जिला कोषालय जांजगीर में शिविर आयोजित किया जाएगा। वरिष्ठ कोषालय अधिकारी डॉ रूपेश पाठक […]
पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल 50.31 लाख रुपए की लागत से ग्राम पंचायत खैरबार में गौरवपथ निर्माण का किया भूमिपूजन
अम्बिकापुर, 27 नवम्बर 2025/sns/- पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल के प्रयासों से सरगुजा जिले में लगातार विकास कार्य हो रहे हैं। इसी कड़ी में अम्बिकापुर विकासखण्ड के ग्राम पंचायत खैरबार में मुख्यमंत्री ग्राम सड़क एवं विकास योजना के तहत 50.31 लाख रुपए की लागत से 500 मीटर लंबे गौरवपथ सह नाली निर्माण का भूमि […]
छ.ग. राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक 19 सितम्बर को दुर्ग में कलेक्टर ने अधिकारियों को विभागवार दायित्व सौंपे
दुर्ग, 19 सितम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण एवं अन्य पिछड़ा वर्ग क्षेत्र विकास प्राधिकरण की बैठक 19 सितम्बर 2025 को पूर्वान्ह 11 बजे पीडब्ल्यूडी सभा कक्ष दुर्ग में आयोजित की गई है। बैठक की अध्यक्षता विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय करेंगे। उक्त बैठक में मंत्रीमण्डल के समस्त सदस्य, सभी सांसद, विधायक, जिला […]

