छत्तीसगढ़

एलिम्को द्वारा वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का हुआ आयोजन


राजनांदगांव, 17 जनवरी 2026/sns/-समाज कल्याण विभाग एवं भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया के निगमित सामाजिक दायित्व (सीएसआर) भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (एलिम्को) जबलपुर द्वारा राजनांदगांव जिले के पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। इसी क्रम में राजनांदगांव विकासखंड के वरिष्ठ नागरिकों के लिए गांधी सभागृह राजनांदगांव में पात्र वरिष्ठजनों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकन एवं मूल्यांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में एलिम्को के तकनीकी टीम द्वारा पात्र वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क जीवन सहायक उपकरण प्रदाय करने के लिए चिन्हांकन एवं मूल्यांकन किया गया। एलिम्कों द्वारा व्हील चेयर, व्हील चेयर कमोड, वाकर, फोल्डिंग बैसाखी, टेट्रापेड, वाकिंग स्टिक, श्रवण यंत्र, सर्वाइकल कॉलर, स्पाइनल सपोर्ट, एलएसबेल्ट, फुट केयर किट, पोलीमरजेल, वनी फेश, स्टूल विथ कमोड सहित अन्य सहायक उपकरण प्रदान किया जाएगा। शिविर में नशामुक्त भारत अभियान के लिए नशामुक्ति का संकल्प दिलाया गया। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण वैष्णव, उपाध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती किरण साहू, अध्यक्ष जनपद पंचायत राजनांदगांव श्रीमती प्रतिमा चंद्राकर, श्री कोमल सिंह राजपूत, श्री पारस वर्मा, श्री शिव वर्मा, श्री शैकी बग्गा, श्री अरविंद वैद, श्री हर्षदेव चौधरी, श्री रवि सिन्हा, श्री पप्पू चंद्राकर, श्री रोहित चंद्राकर, सरपंच श्रीमती निलिमा साहू, संयुक्त कलेक्टर श्रीमती शीतल बंसल, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरडवार, समाज कल्याण विभाग के श्री बाल कृष्ण बघेल, श्री नानक दिवाकर, एलिम्को के तकनीकी टीम के सदस्य सहित अन्य जनप्रतिनिधि, वरिष्ठजन, अधिकारी, कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *