मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- आदिवासी विभाग अंतर्गत अनुसूचिज जनजाति एवं अन्य परम्परागत वन निवासी (वन अधिकारों की मान्यता) अधिनियम 2006 एवं नियमों के प्रभावी व सुचारू क्रियान्वयन हेतु चिन्हित अनुभाग स्तर पर एमआइएस प्रशासक(वन अधिकार अधिनियम) के 01 पद पर भर्ती हेतु आवेदन 30 मार्च तक आमंत्रित किया गया है। अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।
जिला स्तरीय समन्वयक हेतु साक्षात्कार 20 मार्च कोआदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि जिला स्तरीय समन्वयक के 01 पद पर भर्ती हेतु प्राप्त आवेदनों की जांच एवं परीक्षण तथा दावा-आपत्ति निराकरण उपरांत सूची जारी की गई है। साक्षात्कार 20 मार्च को आयोजित किया जाएगा।


