मुंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- शिक्षा विभाग के अंतर्गत मृत शासकीय सेवकों के आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति प्रदान करने की प्रक्रिया के तहत प्राप्त आवेदनों की प्रारंभिक जांच पूर्ण कर ली गई है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि कुल 07 आवेदकों द्वारा अनुकंपा नियुक्ति हेतु आवेदन प्रस्तुत किए गए थे, जिनके अभिलेखों का परीक्षण किया जा चुका है इनमें श्री विश्वास मरावी पिता स्व.श्री रामबिहारी मरावी, श्री गोपाल सिंह ध्रुव पत्नी स्व. श्रीमती तिलोचनी मरावी, श्री रोशन ध्रुव पिता स्व. श्री रामभरोस ध्रुव, श्री इंद्रजीत बंजारे माता स्व. श्रीमती उर्मिला भास्कर, श्रीमती सुरेखा राठौर पति स्व. श्री अजय कुमार राठौर, कु. प्रियंशी लाल माता स्व. श्रीमती अंशुमाला लाल तथा श्री हितेश कुमार बघेल पिता स्व. श्री मोहर सिंह बघेल शामिल हैं। इन सभी ने अपने स्वर्गीय परिजनों के स्थान पर अनुकंपा नियुक्ति के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है, जिनका परीक्षण किया गया है। इस संबंध में किसी को दावा-आपत्ति हो तो, वे 10 दिवस के भीतर जिला शिक्षा अधिकारी कार्यालय, मुंगेली में प्रमाण सहित अपना दावा या आपत्ति प्रस्तुत कर सकता है।
संबंधित खबरें
कृषि उत्पादन आयुक्त की अध्यक्षता में संभागीय बैठक 29 को
बिलासपुर, 24 अक्टूबर 2025/sns/- कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव महोदया की अध्यक्षता में खरीफ वर्ष 2025 की समीक्षा तथा रबी वर्ष 2025-26 के कार्यक्रम निर्धारण के लिए संभागीय बैठक 29 अक्टूबर को सवेरे 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार कोरबा में आयोजित होगी।बैठक में संभागायुक्त बिलासपुर, संचालक कृषि, उद्यानिकी एवं प्रक्षेत्र वानिकी, पशुपालन, मछली पालन, समेती, प्रबंध […]
खरीफ 2025 की समीक्षा एवं रवि 2025-26 के कार्यक्रम निर्धारण हेतु कृषि उत्पादन आयुक्त ने ली बैठक
कोरबा, 30 अक्टूबर 2025/sns/- कृषि व्यवस्था को अधिक सुदृढ बनाने तथा आगामी फसल सीजन की तैयारी के लिए कृषि उत्पादन आयुक्त श्रीमती सहला निगार की अध्यक्षता में आज कोरबा कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में खरीफ वर्ष 2025 के प्रगति तथा रबी वर्ष 2025-26 कार्यक्रम निर्धारण हेतु बिलासपुर संभाग के अधिकारियों को समीक्षा बैठक आयोजित हुई।एपीसी बैठक में […]
गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री
गायता ठाकुर जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए वन मंत्री रायपुर, 20 सितंबर 2025/ वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री श्री केदार कश्यप आज कोंडागांव जिले के ग्राम करियाकांटा और मूंगवाल में आयोजित गायता जोहारनी कार्यक्रम में शामिल हुए। कार्यक्रम में वन मंत्री श्री कश्यप ने समाज के ईष्ट देवी देवताओं की पूजा-अर्चना कर क्षेत्रवासियों के सुख, […]

