मंगेली, 14 मार्च 2026/sns/- जिला चिकित्सालय में उपलब्ध विशेषज्ञ सेवाओं और त्वरित उपचार से मरीजों को लगातार बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं मिल रही हैं, जिससे आमजन को बड़ी राहत मिल रही है। इसी कड़ी में चिकित्सकों की सतर्कता और कुशल उपचार से शिक्षक नगर मुंगेली के 09 वर्षीय बालक अभिषेक सोनी के कान में फंसा अरहर के दाना को सफलतापूर्वक निकाल लिया गया। समय पर किए गए उपचार से बच्चे को राहत मिली और उसके परिजनों ने चिकित्सकों का आभार व्यक्त किया। सिविज सर्जन डॉ. एम.के.राय ने बताया कि जांच में अभिषेक सोनी के दोनों कानों में अरहर का दाना फंसा हुआ था, जिससे उसे काफी असुविधा हो रही थी। जिला चिकित्सालय के कान, नाक, गला रोग विशेषज्ञ डॉ. कमलेश सत्यपाल द्वारा प्रारंभिक जांच के बाद मरीज को सर्जरी करने की सलाह दी। इसके बाद सिविल सर्जन डॉ. राजेश कुमार बेलदार (निश्चेतना विशेषज्ञ) के मार्गदर्शन में जिला चिकित्सालय में सफलतापूर्वक ऑपरेशन कर दोनों कानों से दाने को सुरक्षित निकाल लिया गया। सफल उपचार के बाद सिविल सर्जन ने जिला चिकित्सालय के चिकित्सकों और स्वास्थ्यकर्मियों की टीम की सराहना की। वहीं, बच्चे के परिजनों ने डॉक्टरों और अस्पताल प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके कार्य की प्रशंसा की।
संबंधित खबरें
किसानों को समर्थन मूल्य पर उनके वास्तविक धान विक्रय करने के कोई परेशानी ना हो कलेक्टररकबा समर्पण, धान उठाव एवं भौतिक सत्यापन पर विशेष जोरवीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से कलेक्टर ने नोडल अधिकारियों की ली समीक्षा बैठक
रायगढ़, 19 दिसम्बर 2025/sns/- रायगढ़ जिले में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी की प्रक्रिया को पूरी तरह सुचारू, पारदर्शी एवं किसान हितैषी बनाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी द्वारा सतत निगरानी की जा रही है। किसानों को उनके वास्तविक धान विक्रय में किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए […]
राज्य सलाह कार श्रीमती अभिलाषा आनंद स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के कार्यों का किया निरीक्षण
कवर्धा, 12 जुलाई 2025/sns/- स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के अंतर्गत कबीरधाम जिले में संचालित विभिन्न गतिविधियों का निरीक्षण करने राज्य सलाहकार श्रीमती अभिलाषा आनंद ने आज जिले के विभिन्न ग्राम पंचायतों का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने घर-घर कचरा संग्रहण, फीकल स्लज ट्रीटमेंट प्लांट, प्लास्टिक प्रबंधन इकाइयों एवं मॉडल ग्रामों के कार्यों की प्रगति का […]
90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने अभिनव पहल
मुंगेली, 18 जुलाई 2025/sns/- जिले हाई एवं हायर सेकेंडरी स्कूलों की शैक्षिक प्रगति बेहतर करने और शिक्षा गुणवत्ता उन्नयन की दिशा में अभिनव पहल करते हुए जिला प्रशासन द्वारा 90 प्लस परीक्षा परिणाम अभियान संचालित किया जा रहा है। जिसके माध्यम से विशेष कार्य योजना बनाकर 10वीं एवं 12वीं बोर्ड परीक्षा का परिणाम 90 प्रतिशत […]

