राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/-शासन द्वारा महिला एवं बाल विकास विभाग अंतर्गत जिले के डोंगरगढ़ विकासखंड में एक अतिरिक्त सखी वन स्टॉप सेंटर की सौगात मिली है। जिले में एक नए सखी वन स्टॉप सेंटर की स्वीकृति एवं इसके संचालन के संबंध निर्देश आवश्यक निर्देश प्राप्त हुए है। जिला मुख्यालय में पहले से ही एक सखी वन स्टॉप सेंटर का संचालन किया जा रहा है। यह जिले का दूसरा सखी वन स्टॉप सेंटर होगा। सखी वन स्टॉप सेंटर में अनुबंध पर सेवा प्रदाताओं के चयन हेतु अधिसूचना भी जारी कर दी गई है तथा पात्र अभ्यार्थियों से ऑनलाईन माध्यम से आवेदन आमंत्रित किए गए है। सखी वन स्टॉप सेंटर डोंगरगढ़ हेतु केन्द्र प्रशासक, सलाहकार परामर्शदाता, पैरा लीगल कार्मिक, पैरा मेडिकल कार्मिक, कार्यालय सहायक के एक-एक पद तथा केस वर्कर के दो पद, बहुउद्देशीय कर्मचारी व रसोईया और सुरक्षा गार्ड व नाईट गार्ड के तीन-तीन पदों पर भर्ती की जाएगी। विभिन्न पदों पर भर्ती के लिए इच्छुक महिला अभ्यर्थी 31 दिसम्बर 2025 शाम 5 बजे तक वेबसाईट http://sakhionestop.ebharti.in पर आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। सभी पद महिलाओं के लिए आरक्षित है तथा केवल महिला उम्मीदवार ही आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में अन्य जानकारी कार्यालय महिला एवं बाल विकास एवं वेबसाईट www.cgstate.gov.in, www.cgwcd.gov.in पर उपलब्ध है।
संबंधित खबरें
धान खरीदी व्यवस्था सुदृढ़ करने कलेक्टर श्री अमित कुमार का नयापारा संग्रहण केंद्र पर औचक निरीक्षण
सुकमा, 12 जनवरी 2026/sns/- कलेक्टर श्री अमित कुमार ने सोमवार को धान संग्रहण केंद्र नयापारा, सुकमा का औचक निरीक्षण कर धान भंडारण एवं परिवहन की प्रारंभिक तैयारियों का विस्तार से जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र में उपलब्ध भंडारण क्षमता, रख-रखाव की स्थिति तथा सुरक्षा व्यवस्थाओं की समीक्षा की और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय से प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों ने की सौजन्य भेंट रायपुर, 01 दिसम्बर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से आज शाम राजधानी रायपुर स्थित मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में प्रशिक्षु आईपीएस अधिकारियों के प्रतिनिधि मंडल ने सौजन्य भेंट की। भेंट के दौरान राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था एवं कानून-व्यवस्था से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर […]
भोरमदेव शक्कर कारखाना में पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी
कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 […]

