छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के तहत जप्तशुदा वाहन राजसात


राजनांदगांव, 18 दिसम्बर 2025/sns/- कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री जितेन्द्र यादव ने पुलिस विभाग की रिपोर्ट के आधार पर बी-4 टाटा लाईन कैम्प-1 भिलाई जिला दुर्ग निवासी रमेश मनोहर पोलकट के स्वामित्व की जप्तशुदा वाहन टाटा 709 क्रमांक सीजी 07 सीए 1630 को छत्तीसगढ़ कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम के प्रावधानों के तहत शासन के पक्ष में राजसात किया है। पुनरीक्षण अवधि समाप्त होने तथा सक्षम न्यायालय से किसी प्रकार का कोई आदेश प्राप्त नहीं होने की दशा में राजसात किए गए वाहन का गठित समिति द्वारा नियमानुसार नीलामी की कार्रवाई की जाएगी एवं प्राप्त राशि को छत्तीसगढ़ शासन के निर्धारित मद में खजाना दाखिल करने की कार्रवाई की जाएगी। सक्षम न्यायालय (सत्र न्यायालय राजनांदगांव) से आदेश के विरूद्ध कोई आदेश प्राप्त होने पर आगे की कार्रवाई न्यायालय के आदेशानुसार की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *