सारंगढ़ बिलाईगढ़, 20 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ विधानसभा सत्र सोमवार 23 फरवरी से प्रारंभ होकर शुक्रवार 20 मार्च 2026 तक आहूत किया गया है। कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने जिले के समस्त विभागों में पदस्थ एवं कार्यरत अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आदेशित किया है कि विधानसभा सत्र की अवधि में वे सक्षम प्राधिकारी की पूर्वानुमति के बिना न तो अवकाश पर रहेंगे और न ही मुख्यालय छोड़ेंगे। विधानसभा सत्र के दौरान प्राप्त होने वाले तारांकित एवं अतारांकित प्रश्नों, स्थगन प्रस्ताव, शून्यकाल, ध्यानाकर्षण सूचना, आश्वासनों, अशासकीय संकल्पों, याचिकाओं तथा लोक लेखा समिति से संबंधित पत्राचार एवं सूचनाओं पर निर्धारित समयावधि में त्वरित कार्यवाही सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आदेश जारी किए हैं और इस कार्य के लिए अपर कलेक्टर श्रवण कुमार टंडन को जिले का नोडल अधिकारी नियुक्त किया है। उनका मोबाइल नंबर 9425564594 है। कार्यालय का ईमेल कलेक्टर डेश एसजीएचबीजीएच एट सीजी डॉट जीओवी डॉट इन है।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने बीएलओं के एस आई आर प्रगति का समीक्षा किया बीएलओ टीम 4 दिसंबर से पहले एसआईआर कार्य को पूर्ण करें कलेक्टर डॉ कन्नौजे कलेक्टर डॉ. संजय कन्नौजे ने भटगांव और सारंगढ़ में लिया बीएलओ बैठक
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 22 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे ने भारत निर्वाचन आयोग के द्वारा चलाए जा रहे अभियान विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्य की प्रगति का समीक्षा भटगांव और सारंगढ़ के बीएलओ के साथ बैठकर किया। संकुल केन्द्र भटगांव और सारंगढ़ में बीएलओ से कलेक्टर ने उनसे पूछा कि, कितना कितना मतदाता हैं, वे कितना […]
पीएम सूर्य घर योजना से रोशन हुआ श्रीमती सोन कुंवर का घर बिजली बिल हुआ शून्य श्रीमती सोन कुंवर ने कहा बिजली बिल की चिंता हुई दूर हो रही बचत
रायपुर, 26 सितंबर 2025/sns/- प्रधानमंत्री सूर्यघर मुफ्त बिजली योजना के माध्यम से जिले में सौर ऊर्जा से घरों तक रोशनी पहुंचाई जा रही है। योजना का उद्देश्य उपभोक्ताओं को बिजली के लिए आत्मनिर्भर बनाना है। योजना के तहत मेरेगांव निवासी श्रीमती सोनकुंवर ध्रुव ने अपने घर की छत पर पाँच किलोवाट के सोलर पैनल लगाए […]
कक्षा 6वीं के नवीन पाठ्य पुस्तकों के अनुकुलन हेतु शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 25 जुलाई 2025/sns/- जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान अंबिकापुर में 21 जुलाई से 25 जुलाई तक कक्षा 6वीं के नवीन पाठ्य पुस्तकों के अनुकुलन हेतु विकासखंड स्त्रोत व्यक्तियों का प्रशिक्षण आयोजित किया गया। जिसमें जिला सरगुजा, जिला सूरजपुर, जिला बलरामपुर से हिंदी, संस्कृत, सामाजिक विज्ञान विषयों के प्रति विकासखण्ड से तीन-तीन शिक्षकों का बी.आर.जी. के […]



