छत्तीसगढ़

थलसेना अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाईन आवेदन 1 अप्रैल तक

राजनांदगांव, 20 फरवरी 2026/sns/- भारतीय थल सेना अग्निवीर भर्ती के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 1 अप्रैल 2026 तक वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर ऑनलाईन आवेदन प्रस्तुत कर सकते है। इसके तहत अग्निवीर पुरूष जनरल, तकनीकी, लिपिक व स्टोरकीपर, ट्रैडमैन दसवीं उत्तीर्ण, ट्रैडमैन आठवीं उत्तीर्ण, अग्निवीर महिला (सेना पुलिस) तथा स्थाई कैडर नर्सिंग असिस्टेंट, नर्सिंग असिस्टेंट वेट और सिपाही फार्मा के पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाईन कॉमन एंट्रेेंस एग्जाम 1 जून से 10 जून 2026 तक होने की संभावना है। इस संबंध में अन्य जानकारी के लिए अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम के नजदीक सेना भर्ती कार्यालय नया रायपुर के टेलीफोन नंबर 0771-2965212, 2965214 पर संपर्क कर सकते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *