छत्तीसगढ़

रैंप योजना अंतर्गत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग पर सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण संपन्न

बलौदाबाजार, 20 फरवरी 2026/sns/-भारत सरकार की रैंप योजना अंतर्गत सीएसआईडीसी रायपुर के बैनर तले एनआईएमएसएमई हैदराबाद द्वारा सेक्टर स्पेसिफिक प्रशिक्षण कार्यक्रम के तहत माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस फूड प्रोसेसिंग विषय पर 16,17 सें 18 फरवरी तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम केवीके भाटापारा में आयोजित किया गया।

प्रशिक्षण कार्यक्रम में माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस एवं फूड प्रोसेसिंग से जुड़े उद्यमियों, महिला उद्यमियों तथा स्व-सहायता समूह की महिलाओं ने सक्रिय भागीदारी निभाई। प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को माइनर फॉरेस्ट प्रोड्यूस के नए उत्पाद विकास, आधुनिक प्रोसेसिंग तकनीक, वैल्यू एडिशन, मार्केटिंग रणनीति, ब्रांडिंग तथा आवश्यक प्रमाणन संबंधी महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की गईं।
कार्यक्रम में केवीके भाटापारा के वरिष्ठ वैज्ञानिक एवं प्रमुख डॉ. अंगद राजपूत मार्गदर्शन दिए। प्रशिक्षण के अंतिम दिवस पर जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र बलौदाबाजार द्वारा प्रधानमंत्री सूक्ष्म खाद्य उद्योग उन्नयन योजना एवं प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के साथ ही इच्छुक उद्यमियों का उद्यम पंजीयन भी किया गया तथा प्रशिक्षण उपरांत प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र वितरित किए गए।

उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के द्वितीय बैच 19, 20 एवं 21 फरवरी, तृतीय बैच 23, 24 एवं 25 फरवरी तथा चतुर्थ बैच 26, 27 एवं 28 फरवरी को आयोजित की जायेगी। इच्छुक प्रतिभागी अधिक जानकारी एवं पंजीयन हेतु मोबाइल नंबर 75661 95551 पर संपर्क कर सकते हैं।
इस अवसर पर डीआईसी प्रबंधक नारायण ठाकुर, डीआरपी संतोष शुक्ला उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *