अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/- अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) अम्बिकापुर द्वारा प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड अम्बिकापुर के शासकीय उचित मूल्य दुकानों हेतु नवीन राशन दुकानोें का आबंटन किया जाना है। जिसमें विकासखण्ड अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत रनपुरखुर्द के आश्रित ग्राम तकियापारा, ग्राम पंचायत खैरबार के आश्रित ग्राम गाडाघाट/बदुलापारा मछिन्दपारा, ग्राम पंचायत घंघरी के आश्रित ग्राम आसडांड/कोरवापारा, ग्राम पंचायत सखौली के आश्रित ग्राम बरकेला, ग्राम पंचायत कांतिप्रकाशपुर के आश्रित ग्राम ठीर्रीकोना एवं ग्राम पंचायत चठिरमा के आश्रित ग्राम बढ़नीझरिया हेतु शासकीय उचित मूल्य दुकान के संचालन के लिए इच्छुक एजेंसी से आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। इस हेतु जो छत्तीसगढ़ सार्वजनिक वितरण प्रणाली (नियंत्रण) आदेश 2016 के अंतर्गत संचालन हेतु पात्र हैं, वे अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज यथा पंजीयन प्रमाण पत्र, प्रस्ताव, कार्यवाही पंजी, बैंक पासबुक का विवरण, आधार कार्ड की सत्यापित प्रति के साथ आवेदन पत्र 06 मार्च 2026 तक कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (रा.) अम्बिकापुर में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद प्राप्त आवेदन-पत्रों पर विचार नहीं किया जावेगा।
संबंधित खबरें
जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने तीर्थ यात्री बस को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना
मोहला, 27 दिसम्बर 2025/sns/-मुख्यमंत्री तीर्थ यात्रा योजना के अंतर्गत आज 26 दिसम्बर को मोहला एवं मानपुर विकासखण्ड के 100 तीर्थयात्रियों को जिला मुख्यालय से हरिद्वार एवं ऋषिकेश तीर्थ यात्रा के लिए रवाना किया गया। जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती नम्रता सिंह ने सभी तीर्थयात्रियों को हल्दी.अक्षत का टीका लगाकर विशेष बस को हरी झंडी दिखाते हुए […]
जिला दंडाधिकारी डॉ कन्नौजे ने जुआरी समारु जांगड़े को किया जिला बदरसारंगढ़ बिलाईगढ़ जिला सहित पड़ोसी जिलों की सीमाओं में प्रवेश पर 1 वर्ष तक प्रतिबंध
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 24 अक्टूबर 2025/sns/-जिला दंडाधिकारी डॉ संजय कन्नौजे ने 6 बार जुआ में पकड़े गए और दोषसिद्ध समारू जांगड़े, पिता हिरा जांगड़े निवासी ग्राम नगरदा, थाना बिलाईगढ़ को छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम 1990 की धारा 6 (ग) के तहत जिला सारंगढ़ बिलाईगढ़ एवं समीपवर्ती जिला रायगढ़, सक्ती, जांजगीर चांपा, बलौदाबाजार भाटापारा व महासमुंद की […]
गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
गौ-सेवा से ही मिलती है सच्ची शांति और ऊर्जा : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय मुख्यमंत्री श्री साय ने सीएम हाउस में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाकर प्रदेशवासियों के कल्याण की प्रार्थना की रायपुर 7 सितंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री साय ने आज चन्द्रग्रहण से पूर्व मुख्यमंत्री निवास में गौमाता को रोटी और गुड़ खिलाया। […]

