छत्तीसगढ़

जिला खनिज संस्थान न्यास सहायक ग्रेड-03 (संविदा) पद हेतु वरीयता, चयन एवं प्रतीक्षा सूची जारी

अंबिकापुर, 20 फरवरी 2026/sns/-  अपर कलेक्टर सरगुजा से प्राप्त जानकारी के अनुसार जिला सरगुजा अंतर्गत जिला खनिज संस्थान न्यास (DMF) के द्वारा विज्ञापित सहायक ग्रेड-03 (संविदा) के 02 पद हेतु 16 दिसंबर 2025 से 31 दिसंबर 2025 तक अहर्ताधारी अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किया गया था। उक्त विज्ञापित पद हेतु निर्धारित प्रक्रिया अनुसार लिखित परीक्षा एवं कौशल परीक्षा उपरांत अभ्यर्थियों द्वारा प्राप्तांक के आधार पर चयन समिति द्वारा वरीयता सूची, चयन सूची एवं प्रतीक्षा सूची तैयार किया गया है। जिसका प्रकाशन जिले के वेबसाईट www.surguja.nic.in  एवं कार्यालय के सूचना पटल में किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *