दुर्ग, 22 फरवरी 2026/sns/- छतीसगढ़ शासन के श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवागंन के निर्देश पर कर्मचारी राज्य बीमा योजना, (श्रम विभाग) अंतर्गत पंजीकृत बीमित (श्रमिकों) के प्रतिमाह स्वास्थ्य जाँच एवं जागरूकता शिविर का आयोजन करने के निर्देश दिये गये थे, जिसके परिपालन में 19 फरवरी को मैत्री विद्या निकेतन, विद्यालय, रिसाली-भिलाई में कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें रिसाली मरौदा केन्द्र द्वारा श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर आयोजित किया। बीमा चिकित्सा पदाधिकारी से प्राप्त जानकारी अनुसार शिविर में 90 बीमित व्यक्ति (श्रमिकों) का स्वास्थ्य संबंधी जॉच कर औषधि का वितरण किया गया। शिविर में बीमारी से बचने हेतु जागरूक रहने के संबंध में आवश्यक जानकारी दिया गया। कर्मचारी राज्य बीमा सेवायें, (श्रम विभाग) रिसाली मरौदा केन्द्र प्रभारी बीमा चिकित्सा पदाधिकारी डॉ (श्रीमती) सूर्या वर्मा के नेतृत्व में स्टॉफ नर्स श्रीमती किरण, फॉर्मासिस्ट, श्रीमती अनुराधा बघेल, सहायक मो. तैयुब अंसारी, श्री धनजंय वर्मा, श्री हुमन की टीम ने कर्मचारियों का स्वास्थ्य परीक्षण एवं जागरूगता संबंधी जानकारी देने हेतु अपनी सेवायें दी। श्रमवीर स्वास्थ्य जाँच शिविर कार्यक्रम के आखिरी में संस्था द्वारा आभार व्यक्त किया गया।
संबंधित खबरें
मूलभूत योजना 2025-26 हितग्राहियों को द्वितीय किश्त के रूप में 03 करोड़ रूपए से अधिक की राशि जारी
मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत मुंगेली के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को द्वितीय किश्त के रूप में 03 करोड़ 66 हजार 800 रूपए जारी किया गया है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार विभिन्न मदों में स्वीकृत हितग्राहियों को निर्धारित राशि का अंतरण किया गया, जिससे योजना के तहत कार्यों […]
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण
मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने खरसिया में वरिष्ठ व्यवहार न्यायालय और रायगढ़ में डिजिटल कंप्यूटर कक्ष का किया लोकार्पण छत्तीसगढ़ राज्य का न्यायालयीन बुनियादी ढांचा हो रहा बेहतर: मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा रायपुर, 11 अगस्त 2025/ छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश श्री रमेश सिन्हा ने आज छत्तीसगढ़ न्यायपालिका में न्यायिक बुनियादी ढांचे […]
आरटीआई पर पंचायत अधिकारियों को दिया जाएगा एक दिवसीय विशेष प्रशिक्षण
जगदलपुर, 20 नवंबर 2025/sns/- सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 के प्रभावी और त्वरित क्रियान्वयन को सुनिश्चित करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग में एक महत्वपूर्ण पहल की गई है। आयोग को पत्र के माध्यम से प्राप्त होने वाले द्वितीय अपील और शिकायत के प्रकरणों में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग से सर्वाधिक मामले आने के […]

