मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/- जिला पंचायत मुंगेली के माध्यम से शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के अंतर्गत चयनित हितग्राहियों को द्वितीय किश्त के रूप में 03 करोड़ 66 हजार 800 रूपए जारी किया गया है। उपलब्ध दस्तावेजों के अनुसार विभिन्न मदों में स्वीकृत हितग्राहियों को निर्धारित राशि का अंतरण किया गया, जिससे योजना के तहत कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है। जिला पंचायत कार्यालय से जारी विवरण में हितग्राहियों की संख्या, स्वीकृत राशि तथा भुगतान की प्रगति का उल्लेख किया गया है।
जिला पंचायत सीईओ ने बताया कि समयबद्ध भुगतान सुनिश्चित करने के निर्देश पूर्व में ही दिए गए थे, ताकि लाभार्थियों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। राशि अंतरण की प्रक्रिया पारदर्शी तरीके से पूर्ण की गई है। उन्होंने कहा कि द्वितीय किश्त जारी होने से संबंधित कार्यों की निरंतरता बनी रहेगी और हितग्राहियों को प्रत्यक्ष लाभ मिलेगा। साथ ही शेष प्रकरणों के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


