छत्तीसगढ़

जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान 31 दिसंबर तक, 878 टीमें करेंगी घर-घर सर्वे

मुंगेली, 16 दिसम्बर 2025/sns/-राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत कुष्ठ रोग के संक्रमण की रोकथाम एवं समय पर उपचार सुनिश्चित करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार 31 दिसंबर तक जिले में सघन कुष्ठ खोज अभियान संचालित किया जा रहा है। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शीला साहा के मार्गदर्शन में अभियान के अंतर्गत कुष्ठ रोग का प्रारंभिक अवस्था में पता लगाकर उसके प्रसार को रोकने एवं कुष्ठ से होने वाली विकलांगता से बचाव की दिशा में कार्य किया जाएगा।
जिला कुष्ठ उन्मूलन अधिकारी ने बताया कि शासन द्वारा वर्ष 2027 तक देश को कुष्ठ रोग से मुक्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर भ्रमण कर कुष्ठ रोग के संभावित मरीजों की पहचान करेंगी। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच कर रोग की पुष्टि की जाएगी तथा पाए जाने वाले पाजीटिव मरीजों का तत्काल एवं निःशुल्क उपचार प्रारंभ किया जाएगा। इस अभियान को सफल बनाने के लिए जिले में कुल 878 सर्वे टीमें गठित की गई हैं, जो 14 कार्य दिवसों में सर्वे कार्य पूर्ण करेंगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *