कवर्धा, 16 फरवरी 2026/sns/-भोरमदेव सहकारी शक्कर उत्पादक कारखाना मर्यादित कवर्धा, द्वारा पेराई सत्र 2025-26 में गन्ना पेराई बंद होने की प्रथम सूचना जारी की गई है। कारखाना प्रबंधन ने अपने कार्यक्षेत्र के समस्त अंशधारी एवं गैर-अंशधारी गन्ना उत्पादक कृषकों को सूचित किया है कि वर्तमान पेराई सत्र के अंतर्गत गन्ना खरीदी की अंतिम तिथि 19 फरवरी 2026 निर्धारित की गई है। कारखाना प्रबंधन द्वारा संबंधित गन्ना उत्पादक कृषकों को गन्ना आपूर्ति पर्ची प्रदाय कर दी गई है। जिन कृषकों को किसी कारणवश गन्ना आपूर्ति पर्ची प्राप्त नहीं हुई है, वे तत्काल कारखाना परिसर स्थित गन्ना विभाग अथवा अपने क्षेत्र सहायक से संपर्क कर पर्ची प्राप्त कर सकते हैं। ऐसे कृषक जिन्होंने अपना शेष गन्ना जूस, बीज अथवा गुड़ निर्माण के लिए सुरक्षित रखा है तथा शक्कर कारखाना में पेराई के लिए विक्रय नहीं करना चाहते हैं, उनसे अनुरोध है कि वे इस संबंध में कारखाना के गन्ना विभाग को लिखित सूचना उपलब्ध कराएं। कारखाना प्रबंधन ने जिले के समस्त गन्ना उत्पादक कृषकों से अपील करते हुए कहा है कि वे अपना शेष गन्ना 19 फरवरी 2026 तक कारखाना परिसर में पहुँचाना सुनिश्चित करें। निर्धारित तिथि के पश्चात गन्ना उपलब्ध नहीं कराने की स्थिति में कारखाना प्रबंधन किसी भी प्रकार की क्षतिपूर्ति अथवा दावे के लिए उत्तरदायी नहीं होगा।
संबंधित खबरें
स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लेने सिविल अस्पताल खरसिया पहुंचे कलेक्टर
रायगढ़, 12 फरवरी 2026/sns/- जिले में स्वास्थ्य सुविधाओं को और सुदृढ़ बनाने की दिशा में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज खरसिया के सिविल अस्पताल तथा चपले के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां व्यवस्थाओं की हकीकत जानी और अधिकारियों को आवश्यक सुधार कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने अस्पताल […]
कलेक्टर के निर्देश पर जिले में अवैध धान परिवहन एवं भंडारण पर बड़ी कार्रवाई
रायगढ़, 21 नवम्बर 2025/sns/- मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के मंशानुरूप समर्थन मूल्य पर धान खरीदी व्यवस्था को पारदर्शी और निष्पक्ष बनाए रखने तथा अवैध भंडारण एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी के निर्देश पर आज तहसील धरमजयगढ़ […]
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक 3 दिसंबर को रायपुर 29 नवंबर 2025/ मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में केबिनेट बैठक 3 दिसंबर 2025 को प्रातः 11 बजे मंत्रालय स्थित मंत्रिपरिषद कक्ष में आयोजित होगी।


