बिलासपुर, 17 सितम्बर 2025/sns/- राज्य शाासन के निर्देशानुसार जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने इसके लिए सभी विभागों का जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित कलेण्डर अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 17 सितम्बर को राज्य स्तर पर पोषण माह का शुभारंभ होगा। 18 सितम्बर को आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों किशोरों एवं व्यस्कों के लिए बीएनआई स्क्रीनिंग एवं विकास मापन शिविर का आयोजन होगा। चीनी और तेल की खपत में कमी पर सामुदायिक जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। मोटापे से बचने में आयुष की भूमिका पर वेबीनार, सुपोषण चौपाल का आयोजन, स्कूल स्तर पर योगा एवं जंक फूड पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर पिता के नेतृत्व में पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता, स्वस्थ्य भोजन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता और पौषण पर पिताओं के नेतृत्व में सामुदायिक पोषण प्रतिज्ञा का वाचन किया जाएगा। 20 सितम्बर को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण करने विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्बर को महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोबिन स्तर की जानकारी, पोषण ट्रेकर ऐप से प्रविष्टि की जाएगी।
संबंधित खबरें
पंचायतों को गई पीडीएस दुकान संचालन की जिम्मेदारी
बलौदाबाजार,17 नवम्बर 2025/sns/-सहकारी समिति के कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल मे चले जाने के कारण कुछ विक्रेताओं द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को नहीं खोला जा रहा है। ऐसे पीडीएस दुकानों के सुचारु संचालन हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के लगभग 100 दुकानों को संचालन हेतु पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है। […]
बस्तर जिले में सोमवार को हुई 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा
जगदलपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- बस्तर जिले में सोमवार को 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बास्तानार तहसील में 80.9 मिलीमीटर और सबसे कम भानपुरी तहसील में 22.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को जगदलपुर तहसील में 66.5 मिलीमीटर, बकावंड तहसील में 43.8 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 55.3 मिलीमीटर, लोहंडीगुड़ा तहसील में […]
विधानसभा सत्र के दौरान अधिकारियों-कर्मचारियों के अवकाश पर प्रतिबंध
जांजगीर-चांपा, 03 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र सोमवार 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय […]

