बलौदाबाजार,17 नवम्बर 2025/sns/-सहकारी समिति के कर्मचारियों के द्वारा हड़ताल मे चले जाने के कारण कुछ विक्रेताओं द्वारा शासकीय उचित मूल्य की दुकानों को नहीं खोला जा रहा है। ऐसे पीडीएस दुकानों के सुचारु संचालन हेतु कलेक्टर दीपक सोनी के निर्देश पर जिले के लगभग 100 दुकानों को संचालन हेतु पंचायतों को जिम्मेदारी दी गई है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार विकासखण्ड बलौदाबाजार के 27, कसडोल के 50, भाटापारा के 20 एवं सिमगा के 3 पीड़ीएस दुकानों का संचालन पंचायतों को दी गई है। जिला प्रशासन द्वारा पीड़ीएस दुकानों का समय पर खुलने एवं पात्र हितग्राहियों को खाद्यान सामग्री वितरण हेतु आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।


