छत्तीसगढ़

बस्तर जिले में सोमवार को हुई 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा


जगदलपुर, 20 अगस्त 2025/sns/- बस्तर जिले में सोमवार को 55.9 मिलीमीटर औसत वर्षा दर्ज की गई। सबसे अधिक बास्तानार तहसील में 80.9 मिलीमीटर और सबसे कम भानपुरी तहसील में 22.1 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई। सोमवार को जगदलपुर तहसील में 66.5 मिलीमीटर, बकावंड तहसील में 43.8 मिलीमीटर, बस्तर तहसील में 55.3 मिलीमीटर, लोहंडीगुड़ा तहसील में 37 मिलीमीटर, दरभा तहसील में 80.2 मिलीमीटर, तोकापाल तहसील में 54.7 मिलीमीटर, नानगुर तहसील में 70.2 मिलीमीटर और करपावंड तहसील में 48.6 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई।
बस्तर जिले में इस वर्ष अब तक औसत से 11.6 मिलीमीटर अधिक वर्षा दर्ज की गई है। जिले में अब तक 1003.4 मिलीमीटर वर्षा हो चुकी है, जबकि पिछले 10 वर्षों का औसत 898.9 मिलीमीटर रहा है। अब तक तोकापाल तहसील में 1102.2 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत का 144.1 प्रतिशत है। दरभा तहसील में 1197.3 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो पिछले 10 वर्षों के औसत 918 मिलीमीटर का 130.4 प्रतिशत है। जगदलपुर तहसील में अब तक 1050.4 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 992 मिलीमीटर का 105.9 प्रतिशत है। बकावण्ड तहसील में 848.1 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 933.1 मिलीमीटर का 90.9 प्रतिशत है। बस्तर तहसील में 901.3 मिलीमीटर वर्षा दर्ज हुई है, जो 10 साल के औसत 816.4 मिलीमीटर का 110.4 प्रतिशत है। लोहण्डीगुड़ा तहसील में 920.8 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत में 922.4 मिलीमीटर का 99.8 प्रतिशत है। बास्तानार तहसील में 1055.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो 10 वर्षों के औसत 997.8 मिलीमीटर का 105.8 प्रतिशत है। नानगुर तहसील में 1110 मिलीमीटर वर्षा दर्ज की गई है, जो औसत 992 मिलीमीटर का 111.9 प्रतिशत है। भानपुरी तहसील में 833.6 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 816.4 का लगभग 100 प्रतिशत है। करपावंड में 1014.9 मिलीमीटर वर्षा हुई है, जो औसत 933.1 मिलीमीटर का लगभग 108.7 प्रतिशत है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *