जांजगीर-चांपा, 03 जुलाई 2025/sns/- छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का षष्ठम सत्र सोमवार 14 जुलाई 2025 से प्रारंभ होने के फलस्वरूप कलेक्टर ने विधानसभा सत्र के अवसान तक जिले के समस्त अधिकारियों, कर्मचारियों के अवकाश पर तत्काल प्रतिबंध लगाया है। कोई भी अधिकारी किसी भी प्रकार के अवकाश पर प्रस्थान नहीं करेंगे एवं अपने निर्धारित मुख्यालय पर ही रहेगें। कार्यालय प्रमुख अपने अधीनस्थ अधिकारियों, कर्मचारियों को कोई अवकाश स्वीकृत नहीं करेंगे। अवकाश की नितांत आवश्यकता होने पर कलेक्टर जांजगीर-चांपा के द्वारा ही अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।
संबंधित खबरें
आईटीआई लैलूंंगा में प्रवेश हेतु 23 जुलाई तक ऑनलाईन आवेदन आमंत्रित
रायगढ़, 16 जुलाई 2025/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था लैलूंगा, जिला-रायगढ़ में सत्र 2025-26 एवं 2025-27 के लिए प्रवेश प्रारंभ हो गए है। जिसमें विभिन्न व्यवसायों के रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु ऑनलाईन आवेदन 16 से 23 जुलाई 2025 तक आमंत्रित किए गए है। इच्छुक विद्यार्थी संचालनालय के वेब पोर्टल लिंक www.cgiti.admissions.nic.in में जाकर प्रवेश हेतु […]
आईटीआई बलौदा (महुदा) में 26 फरवरी को होगा प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 24 फरवरी 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) में 26 फरवरी 2026 को टाटा मोटर्स क्वेस कॉर्प. लिमिटेड (कैम्पस रिक्रूटमेंट पार्टनर) के द्वारा आईटीआई पास विभिन्न व्यवसाय के उत्तीर्ण ऐसे प्रशिक्षणार्थी जिनकी आयु 18-23 वर्ष है उनके लिए प्लेसमेंट कैम्पस का आयोजन किया जा रहा हैं। प्राचार्य शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था बलौदा (महुदा) […]
राज्यपाल श्री रमेन डेका ने ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के अंतर्गत नीम का पौधा रोपित किया
रायपुर, 04 जुलाई 2025/sns/- राज्यपाल श्री रमेन डेका आज पिथौरा विकासखंड अंतर्गत गोड़बहल पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल, गोड़बहाल परिसर में ‘एक पेड़ मां के नाम‘ अभियान के तहत नीम का पौधा रोपित किया। राज्यपाल द्वारा पर्यावरण संरक्षण और जन-जागरूकता के उद्देश्य से इस पौधरोपण कार्यक्रम में सहभागिता दी गई। इस […]

