जांजगीर-चांपा, 03 जुलाई 2025/sns/- सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कॉलेज स्तर) में छात्रवृत्ति भुगतान आधार सीडिंग बैंक खाता में किया जा रहा है। अतः ऐसे विद्यार्थी जिनका आधार सीडिंग इनएक्टिव होने के कारण अथवा बैंक खाता गलत होने, बैंक खाता बंद होने के कारण छात्रवृत्ति प्राप्त नहीं हुआ हो तो अपने स्टूडेंट आई डी से त्रुटि सुधार करते हुए आधार सीडिंग किए हुए सही बैंक खाता की एंट्री 07 दिवस में करना सुनिश्चित करें। निर्धारित समयावधि में त्रुटि सुधार नहीं किये जाने पर छात्रवृत्ति नहीं मिलने की स्थिति में समस्त जवाबदारी संबंधित विद्यार्थी की होगी। किसी प्रकार की समस्या होने पर संबंधित विद्यार्थी अपनी अध्ययनरत् संस्था के छात्रवृत्ति प्रभारी अथवा कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास जांजगीर, पुराना कलेक्टर परिसर विवेकानंद मार्ग, जांजगीर (छात्रवृत्ति शाखा) अथवा छात्रवृत्ति पोर्टल में दर्ज मोबाइल नंबर पर कार्यालयीन समय अवधि में संपर्क कर सकते है।
संबंधित खबरें
Role of ‘Swachhata Didis’ invaluable in putting Chhattisgarh on the national cleanliness map: CM Vishnudev Sai
Role of ‘Swachhata Didis’ invaluable in putting Chhattisgarh on the national cleanliness map: CM Vishnudev Sai CM, Deputy CM honour Swachhata Didis by washing their feet Urban body securing first rank in cleanliness to get ₹1 crore award CM inaugurates and lays foundation stones for development works worth over ₹260 crore Online property tax payment […]
2 जुलाई को सारंगढ़ में और 3 जुलाई को कनकबीरा में होगा दिव्यांग परीक्षण शिविर पहले नाप फिर कुछ दिन बाद होने वाले शिविर में दिव्यांगों को मिलेगा निशुल्क उपकरण
सारंगढ़ बिलाईगढ़, 2 जुलाई 2025/sns/- लोकसभा रायगढ़ सांसद राधेश्याम राठिया के पहल पर जिले के दिव्यांगों के लिए जरूरत के हिसाब से अंगों का नाप होगा, उसके बाद भारत सरकार से अनुबंधित कंपनी जबलपुर द्वारा उसी नाप का मशीन, उपकरण, छड़ी, बैसाखी, मोटराइज्ड सायकल आदि निशुल्क प्रदान किए जाएंगे। इसके लिए 2 जुलाई को सामुदायिक […]
आईटीआई पाली में प्रवेश हेतु आनलाइन रजिस्ट्रेशन 23 जुलाई तक
कोरबा, 16 जुलाई 2025/sns/- प्रवेश सत्र 2025-26,2025-27 हेतु शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था पाली जिला कोरबा में संचालित एनसीव्हीटी व्यवसाय-कोपा, विद्युतकार, फिटर, मोटर मेकेनिक और वेल्डर में प्रवेश के लिए 16 जुलाई 2025 से 23 जुलाई 2025 तक रजिस्ट्रेशन किया जा सकता है। प्रवेश हेतु इच्छुक आवेदक संचालनालय रोजगार एवं प्रशिक्षण द्वारा जारी विभागीय वेबसाइट- cgiti.admissions.nic.in पर […]

