बिलासपुर, 17 सितम्बर 2025/sns/- राज्य शाासन के निर्देशानुसार जिले में महिला बाल विकास विभाग द्वारा 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर 2025 तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। कलेक्टर ने इसके लिए सभी विभागों का जिम्मेदारी सौंपते हुए निर्धारित कलेण्डर अनुसार क्रियान्वयन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए है। 17 सितम्बर को राज्य स्तर पर पोषण माह का शुभारंभ होगा। 18 सितम्बर को आंगनबाड़ी स्तर पर बच्चों किशोरों एवं व्यस्कों के लिए बीएनआई स्क्रीनिंग एवं विकास मापन शिविर का आयोजन होगा। चीनी और तेल की खपत में कमी पर सामुदायिक जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। मोटापे से बचने में आयुष की भूमिका पर वेबीनार, सुपोषण चौपाल का आयोजन, स्कूल स्तर पर योगा एवं जंक फूड पर जागरूकता सत्र का आयोजन किया जाएगा। इसी प्रकार 19 सितम्बर को ग्राम पंचायत स्तर पर पिता के नेतृत्व में पौष्टिक आहार व्यंजन प्रतियोगिता, स्वस्थ्य भोजन का महत्व विषय पर भाषण प्रतियोगिता और पौषण पर पिताओं के नेतृत्व में सामुदायिक पोषण प्रतिज्ञा का वाचन किया जाएगा। 20 सितम्बर को स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा आपार आईडी एवं आभा आईडी निर्माण करने विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा। 21 सितम्बर को महिला एवं बाल विकास एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा गर्भवती महिलाओं का वजन एवं हिमोग्लोबिन स्तर की जानकारी, पोषण ट्रेकर ऐप से प्रविष्टि की जाएगी।
संबंधित खबरें
बस्तर ओलंपिक 2025 का पंजीयन हुआ शुरु 20 अक्टूबर तक होगा पंजीयन
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- राज्य शासन द्वारा बस्तर अंचल के युवाओं को मुख्यधारा से जोड़ने सहित उनके रचनात्मक गतिविधियों एवं नैसर्गिक खेल प्रतिभाओं को निखारने और उन्हें अधिक से अधिक अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से बस्तर संभाग के समस्त जिलों में ’’बस्तर ओलम्पिक 2025’’ खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। छत्तीसगढ़ रजत महोत्सव वर्ष […]
“वीबी जी राम जी के प्रावधानों पर जनपद पंचायत में जागरूकता बैठक, पैंपलेट वितरित”
बीजापुर, 16 फरवरी 2026/sns/-अनुविभागीय अधिकारी बीजापुर जागेश्वर कौशल एसडीएम की अध्यक्षता में जनपद पंचायत बीजापुर सभाकक्ष में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पंचायत सचिवों एवं रोजगार सहायकों को वीबी जी राम जी अधिनियम (Act 2025) के प्रावधानों की विस्तृत जानकारी दी गई।एसडीएम श्री कौशल ने अधिनियम के विभिन्न बिंदुओं से अवगत कराते हुए […]
राज्य स्तरीय पावर लिफ्टिंग प्रतियोगिता में जिले के युवाओं का उत्कृष्ट प्रदर्शन
मोहला, 18 दिसंबर 2025/sns/-राजनांदगांव में 12 से 14 दिसंबर 2025 तक आयोजित राज्य स्तरीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले के युवाओं ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले का नाम गौरवान्वित किया। प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ के सभी जिलों से खिलाड़ी शामिल हुए थे। अंबागढ़ चौकी स्थित द फिटनेस पाठशाला जिम के खिलाडिय़ों ने कोच शाहरुख […]

