अम्बिकापुर जनवरी 2025/sns/संभाग के सबसे बड़े शासकीय विद्यालय शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एच. के. जायसवाल गत 31 दिसम्बर 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवा निवृत्ति पश्चात संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने शासकीय कन्या उ.मा.वि. मणिपुर वार्ड, अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता को शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य के दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु कल 01 जनवरी 2025 को आदेशित किया है। उनके आदेश के परिपालन में प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता ने शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर में प्राचार्य का पदभार आज 02 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो यह विद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा शासकीय विद्यालय है जहां सी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम का अध्यापन कराया जाता है एवं इस विद्यालय की दर्ज संख्या लगभग 1800 है। श्री एल.पी. गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने से इस विद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा एवं परीक्षा परिणाम भी सकारात्मक होंगे।
संबंधित खबरें
पंडित माधव राव सप्रे राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान हेतु प्रविष्टि 23 सितम्बर तक
रायपुर, 09 सितम्बर 2022/ जनसंपर्क विभाग, छत्तीसगढ़ शासन द्वारा देश के प्रसिद्ध साहित्यकार और छत्तीसगढ़ में पत्रकारिता के जनक स्वर्गीय पंडित माधवराव सप्रे की स्मृति में राष्ट्रीय रचनात्मकता सम्मान की स्थापना की गयी है। यह सम्मान प्रति वर्ष ऐसे मनीषी को दिया जाएगा, जिन्होंने मीडिया के क्षेत्र में अपने विशिष्ट रचनात्मक लेखन और हिन्दी भाषा […]
जिला स्तरीय निःशुल्क आयुष मेला सम्पन्न
बीजापुर नवम्बर 2024/sns/ संचालक आयुष रायपुर के निर्देशन एवं जिला आयुष अधिकारी बीजापुर के मार्गदर्शन में निःशुल्क जिलास्तरीय आयुष स्वास्थ्य मेला का आयोजन 03 नवम्बर 2024 को न्यू बस स्टैंड बाजार स्थल बीजापुर में किया गया। स्वास्थ्य शिविर में श्री निवास मुदलियार एवं पार्षद संजय गुप्ता सहित गणमान्य नागरिकों द्वारा भगवान धन्वंतरि के छाया चित्र […]
90 वर्ष से अधिक आयु की बुजुर्ग पति-पत्नी बुधीराम और सुभद्रा ने कोविड से सुरक्षा का बूस्टर डोज लगवाया
जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2021/ कोविड संक्रमण से बचाव एवं सुरक्षा के लिए स्वास्थ्य विभाग के निर्देशानुसार 60 वर्ष से अधिक आयु के हितग्राहियों को बूस्टर डोस का टीकाकरण आज से प्रारंभ हो गया है। जिले की तहसील पामगढ़ के ग्राम खोरसी निवासी बुजुर्ग श्री बुधीराम और श्रीमती सुभद्रा ने स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता का परिचय देते […]