अम्बिकापुर जनवरी 2025/sns/संभाग के सबसे बड़े शासकीय विद्यालय शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एच. के. जायसवाल गत 31 दिसम्बर 2024 को अधिवार्षिकी आयु पूर्ण कर सेवा निवृत्त हो गए हैं। उनकी सेवा निवृत्ति पश्चात संभागीय संयुक्त संचालक लोक शिक्षण सरगुजा संभाग ने शासकीय कन्या उ.मा.वि. मणिपुर वार्ड, अम्बिकापुर के प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता को शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर के प्राचार्य के दायित्वों का निर्वहन किए जाने हेतु कल 01 जनवरी 2025 को आदेशित किया है। उनके आदेश के परिपालन में प्राचार्य श्री एल.पी. गुप्ता ने शासकीय बहु.उ.मा.वि. अम्बिकापुर में प्राचार्य का पदभार आज 02 जनवरी 2025 को पदभार ग्रहण कर लिया है। ज्ञात हो यह विद्यालय संभाग का एक मात्र ऐसा शासकीय विद्यालय है जहां सी.बी.एस.ई. अंग्रेजी माध्यम का अध्यापन कराया जाता है एवं इस विद्यालय की दर्ज संख्या लगभग 1800 है। श्री एल.पी. गुप्ता के कार्यभार ग्रहण करने से इस विद्यालय का संचालन बेहतर तरीके से हो सकेगा एवं परीक्षा परिणाम भी सकारात्मक होंगे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी की उपस्थिति में राजनैतिक दलों के समक्ष ईवीएम की प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण
स्ट्रांग रूम एवं ईवीएम वेयरहाउस का भी किया गया निरीक्षण अंबिकापुर 18 अक्टूबर 2023/ कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री कुंदन कुमार की उपस्थिति में जिला कलेक्टोरेट सभाकक्ष में बुधवार को राजनैतिक दलों के प्रतिनिधियों के समक्ष प्रथम रेंडमाइजेशन की प्रक्रिया पूर्ण की गई। इस दौरान उपजिला निर्वाचन अधिकारी श्री सुनील नायक, विधानसभा क्षेत्र क्रमांक […]
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में जाते हुए
विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय, नेता प्रतिपक्ष डॉ. चरणदास महंत, उपमुख्यमंत्री श्री अरुण साव कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में जाते हुए
मुख्यमंत्री श्री बघेल से शहीद दीपक भारद्वाज के माता-पिता सहित परिजनों ने की मुलाकात
मुख्यमंत्री ने शहीद श्री भारद्वाज के अदम्य साहस और बलिदान को स्मरण करते हुए किया नमन रायपुर, 12 मई 2023/ मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज शाम यहां उनके निवास कार्यालय में कीर्ति चक्र से सम्मानित शहीद श्री दीपक भारद्वाज के माता-पिता श्री राधेलाल भारद्वाज तथा श्रीमती परमेश्वरी भारद्वाज सहित परिजनों ने मुलाकात की और […]