रायपुर, 23 अगस्त 2024/ मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों विशेषकर सभी माताओं को हलषष्ठी (कमरछठ) की बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के बड़े भाई बलरामजी के जन्मोत्सव के रूप में हलषष्ठी मनाई जाती है। छत्तीसगढ़ में यह त्यौहार कमरछठ के नाम से मनाया जाता है। इस दिन घरों और मंदिरों में तालाब के प्रतिरूप स्वरूप सगरी बनाई जाती है। महिलाएं इकट्ठा होकर पसहर चावल, काशी फूल, महुआ पत्ते, लाई अर्पित कर भगवान शिव और सगरी की पूजा-अर्चना करती हैं। इस दिन महिलाएं व्रत रखकर अपने बच्चों के स्वास्थ्य, लंबी उम्र और समृद्धि के लिए प्रार्थना करती हैं। मुख्यमंत्री ने कामना की है कि सभी माताओं की कामना पूरी हो, सभी बच्चे स्वस्थ और खुशहाल रहें।
संबंधित खबरें
आंगनबाड़ी कार्यकर्ता अमिता ने हौसलों से की बर्फीली यूटी कांगरी चोटी पर चढ़ाई,
जांजगीर-चांपा, जनवरी, 2022/ दृढ़ संकल्प, मजबूत इरादों और हौसलों से विपरीत परिस्थितियों में भी सपने साकार होते हैं। इन्हीं जज्बे के साथ छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा की पर्वतारोही आंगनबाड़ी कार्यकर्ता सुश्री अमिता श्रीवास ने अपने सपनों को उड़ान दी और लगातार उंचे पर्वत शिखरों को फतह कर रही हैं। अफ्रीका महाद्वीप की सबसे ऊंची चोटी माउंट […]
राजीव आश्रय योजना: दावा आपत्तियां अब 8 अगस्त तक ली जाएंगी
सभी जोन और नगरीय निकाय कार्यालयों में सूची उपलब्धरायपुर, अगस्त 2022/राजीव आश्रय योजना के लिए दावा आपत्तियां लेने की अवधि 8 अगस्त तक बढ़ा दी गई है। जिले के सभी नगरीय निकायों में योजना के लिए सर्वे का काम पूरा हो गया है। सर्वे के बाद तैयार की गई सूची नगर निगम कार्यालयों और सभी […]
*शासकीय सेवकों से एनपीएस अथवा ओपीएस चयन के लिए 24 फरवरी तक विकल्प लेने के निर्देश*
गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 07 फरवरी 2023/ कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने जिले के सभी आहरण एवं संवितरण अधिकारियों को परिपत्र जारी कर अपने अधिनस्थ शासकीय सेवकों से न्यू पेंशन स्कीम (एनपीएस) अथवा ओल्ड पेंशन स्कीम (ओपीएस) चयन के लिए 24 फरवरी तक विकल्प प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है। परिपत्र में कहा गया है कि छत्तीसगढ़ […]