गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 फरवरी 2024/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह संशोधन छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 11 अक्टूबर शुक्रवार को महाअष्टमी-महानवमी, 1 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और अब 2 सितंबर 24 को पोला पर स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए पोला के स्थान पर 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है।
संबंधित खबरें
गौठान वाले गांवों में फसल प्रदर्शन एवं कृषि कार्यक्रमों पर जोर
फसल विविधीकरण और माइनर मिलेट का रकबा बढ़ाने अभियान चलाएं कृषि उत्पादन आयुक्त ने विभागीय अधिकारियों की बैठक ली फरवरी माह के अंत तक शत-प्रतिशत लक्ष्य पूर्ति के लिए निर्देश रायपुर, 21 फरवरी 2022/ कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज महानदी मंत्रालय भवन में कृषि विभाग के जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक लेकर […]
नरैया तालाब में 1 एमएलडी के सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट का मुख्यमंत्री ने किया भूमिपूजन
3.75 करोड़ रूपए की लागत से तैयार होगा एसटीपी 2000 घरों के अपशिष्ट जल का एसटीपी के माध्यम से होगा शोधन रायपुर, 14 अगस्त 2022/मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने आज ऐतिहासिक नरैया तालाब में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट के निर्माण के लिए भूमिपूजन किया। रायपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड द्वारा तालाबो के संरक्षण, संवर्धन के उद्देश्य से […]
04 आत्मसर्पित नक्सलियों को 26 लाख रूपए स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति
कवर्धा, 24 मार्च 2023। कलेक्टर एवं जिला दंडाधिकारी श्री जनमेजय महोबे ने आत्मसमर्पित नक्सलियों को स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति प्रदान की है। उन्होंने 4 आत्मसर्पित नक्सलियों को 26 लाख रूपए स्वीकृत ईनाम के अनुरूप घोषित ईनाम राशि आहरण की अनुमति दी है।कलेक्टर ने भोरमदेव एरिया कमेटी के सचिव दिवाकर […]