छत्तीसगढ़

स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, 08 फरवरी 2024/कलेक्टर श्रीमती प्रियंका ऋषि महोबिया ने स्थानीय अवकाश में आंशिक संशोधन करते हुए अब पोला के स्थान पर जिला स्थापना दिवस पर 10 फरवरी को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। यह संशोधन छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग की अधिसूचना 30 मार्च 1999 में विहित शाक्तियों का प्रयोग करते हुए किया गया है। उल्लेखनीय है कि कलेक्टर द्वारा गौरेला-पेण्ड्रा-मरवाही जिले के लिये वर्ष 2024 में तीन पर्वों-त्यौहारों पर स्थानीय अवकाश घोषित किया है। इनमें 11 अक्टूबर शुक्रवार को महाअष्टमी-महानवमी, 1 नवंबर शुक्रवार को गोवर्धन पूजा और अब 2 सितंबर 24 को पोला पर स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए पोला के स्थान पर 10 फरवरी को जिला स्थापना दिवस के दिन स्थानीय अवकाश घोषित किया है। 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *