अम्बिकापुर, 23 मार्च 2026/sns/-जिला बिलासपुर के चारों विकासखंडों—बिलासपुर, बेलतरा रोड, मस्तूरी और कोटा—सहित केंद्रीय जेल बिलासपुर में कुल 961 परीक्षा केंद्रों पर ‘उल्लास’ योजना की साक्षरता आकलन परीक्षा आयोजित हुई। असाक्षरों को साक्षर बनाने के बाद यह आकलन परीक्षा में 40777 से अधिक प्रशिक्षार्थियों ने शत प्रतिशत उत्साह के साथ भाग लिया, जिसमे 10943 पुरुष और 29822 महिला शामिल हैं जो राज्य स्तर पर ऐतिहासिक उपलब्धि है।
परीक्षा शांतिपूर्ण और पारदर्शी ढंग से संपन्न हुई। विदित हो कि उल्लास केंद्रों में स्थानीय भाषा में पढ़ना-लिखना, गणितीय आधार, डिजिटल साक्षरता और जीवन उपयोगी ज्ञान सिखाने का किया गया। जिला कलेक्टर संजय अग्रवाल ने अपील के दौरान कहा, “उल्लास से बिलासपुर पूर्ण साक्षर जिला बनेगा। 40 हजार+ असाक्षरों की भागीदारी प्रेरणादायक है।” केंद्रीय जेल के बंदी प्रशिक्षार्थियों ने भी सक्रिय भागीदारी दिखाई, जो सामाजिक पुनर्वास की मिसाल है।
चारों विकासखंड में प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह से परीक्षा दी। ग्रामीण महिलाओं और कोटा विकासखंड के आदिवासी क्षेत्रों से अधिक संख्या रही।उसीप्रकारकेंद्रीयजेल बिलासपुर में 100पुरुषऔर 33महिला बंदियों ने उल्लास परीक्षा साक्षरता आकलन परीक्षा दी ” केंद्रीय जेल के एक प्रशिक्षार्थी बोले, “साक्षरता ने नई जिंदगी दी।”
जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया, उल्लास योजना से जिले में साक्षरता दर 20% बढ़ी।जिसकी राज्य सरकार ने सराहना की। यह अभियान छत्तीसगढ़ को पूर्ण साक्षर राज्य बनाने की दिशा में मील का पत्थर होगा |
जिला प्रशासन ने सभी परीक्षा केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाओं के साथ केंद्राध्यक्षों तथा पर्यवेक्षकों की नियुक्ति की थी । परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए ब्लॉक और ग्राम स्तर पर समन्वय समितियाँ सक्रिय की गई थी । इस हेतु सयुंक्त संचालक शिक्षा , ने विशेष ऑब्जर्वर की नियुक्ति की थी तथा जिला स्तर पर भी जिला शिक्षा अधिकारी ने सभी विकासखंडों के लिये निरिक्षण दल बनाए थे |
वही पर विकासखंड स्तर पर निरीक्षण दलों द्वारा भी उल्लास परीक्षा केन्द्रो का निरिक्षण किया गया
सभी परीक्षा केन्दों में प्रश्न पत्रों का सील बंद पैकेट केंद्राध्यक्षों की निगरानी में रखवाई गई थी | परीक्षा में अधिक से अधिक उपस्थिति के लिये चयनित ग्राम पंचायतों के सचिव आँगन वाडी कार्यकर्ता मितानिन पंच सरपंच आजीवका मिशन दीदियों एवं जागरूक नागरिकों सभी से कलेक्टर बिलासपुर श्री संजय अग्रवाल ताकि अधिक से अधिक परीक्षार्थी को केन्द्रों में ले जाकर आकलन परीक्षा में शामिल कराए जा सके | विशेष शिक्षार्थी गण आकर्षण का केन्द्र रहे जैसे सास- बहू ,ननद -भौजाई ,तीन पीढ़ी के असाक्षर व्यक्ति , बुजुर्ग पति- पत्नी ,दूध मुहे बच्चे के साथ परीक्षा दिलाते हुए ,नव विवाहित दम्पति ,दिव्यांग ,आजीवका मिशन दीदी,स्व सहायता समूह असाक्षर महिलाएं ,रसोइया बहने ,
कौशल्या 75 वर्ष और पुष्पा सूर्यवंशी 36 वर्ष दोनों मां बेटी एक साथ परीक्षार्थी शास प्राथमिक शाला देवरीकला विकासखंड तखतपुर
*कोटा – देवरानी जेठानी सहित ननंद भाभी उल्लास राज्य व्यापी महापरीक्षाभियान आकलन परीक्षा में शामिल हुए*
उल्लास नवभारत साक्षरता कार्यक्रम के तहत राज्य व्यापी महापरीक्षाभियान में परीक्षा केन्द्र मैंड्रापारा में गांव के श्रीमती पुन्नी बाई,श्रीमती सुरजौतिन श्रीमती सरोजनी, श्रीमती मोंगरा बाई, श्रीमती ईश्वरी बाई श्रीमती रामप्यारी यादव जो पारिवारिक संबंधों से देवरानी जेठानी सहित ननंद भाभी होते हैं।

