राजनांदगांव, 20 मार्च 2026/sns/-मुख्यमंत्री बाल संदर्भ योजना अंतर्गत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) छुरिया में हमर स्वस्थ लइका कार्यक्रम के तहत विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। विशेष बाल स्वास्थ्य शिविर में अति गंभीर कुपोषित एवं मध्यम कुपोषित बच्चों की जांच, स्क्रीनिंग एवं स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बच्चों की स्वास्थ्य स्थिति का आंकलन कर आवश्यक उपचार की सलाह दी गई। शिविर में 200 बच्चों को मेडिसिन किट वितरित की गई। मेडिसिन किट के माध्यम से प्रोटीन पाउडर, मल्टीविटामिन, जिंक, एलबेंडाजोल, अमॉक्सिसिलिन सहित अन्य आवश्यक दवाइयां एवं पोषण सामग्री वितरित की गई। शिविर के दौरान बच्चों के अभिभावकों को पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता से संबंधित महत्वपूर्ण परामर्श प्रदान किया गया, जिससे बच्चों के समग्र विकास को बढ़ावा देने एवं कुपोषण की रोकथाम में सहायता मिल सके। शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की विकासखंड स्तरीय टीम तथा स्वास्थ्य विभाग की ब्लॉक मेडिकल टीम, एएनएम एवं फार्मासिस्ट उपस्थित थे।
संबंधित खबरें
कलेक्टर ने जनदर्शन में प्राप्त आवेदन पर तत्काल कार्यवाही करते हुए दो बालकों को स्पॉनसरशिप योजना में किया गया शामिल
राजनांदगांव, 23 दिसम्बर 2025/sns/-कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के समक्ष कलेक्टर जनदर्शन में एक बुजुर्ग महिला द्वारा आवेदन प्रस्तुत कर अपने दो नाती के संबंध में जानकारी दी गई। बुजुर्ग महिला ने आवेदन में बताया कि उनके दो नाती स्कूल में अध्ययनरत है तथा इनके पिता का देहांत हो गया है। इनकी माता बच्चों को छोड़कर […]
राज्योत्सव पर स्टेट हाई स्कूल में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
राजनांदगांव, 27 अक्टूबर 2025/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार राज्योत्सव 2025 के अवसर पर 2 नवम्बर 2025 को जिला मुख्यालय राजनांदगांव के महंत राजा बलराम दास शासकीय बहुउद्देशीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय (स्टेट हाई स्कूल) राजनांदगांव में शाम 6 बजे से विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। साथ ही राज्य स्थापना दिवस के 25 वर्ष पूर्ण होने […]
कलेक्टर डॉ कन्नौजे ने प्राचार्यों की बैठक लेकर शिक्षा की गुणवत्ता तथा बोर्ड परीक्षा परिणाम सुधार के लिए निर्देश दिए
40 से 90 प्रतिशत परीक्षा परिणाम सुधार करने वाले स्कूलों को जिला प्रशासन की ओर से पुरस्कार छात्रों की उपस्थिति और परीक्षा परिणाम में सुधार के निर्देश दिए परीक्षा परिणाम सुधार नहीं होने पर कलेक्टर ने प्राचार्यों को दी कार्रवाई की चेतावनी कलेक्टर ने पालकों से अपील किया कि बच्चों के बेहतर भविष्य निर्माण के […]

