बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर कुलदीप शर्मा एवं जिला आबकारी अधिकारी मुकेश अग्रवाल के मार्गदर्शन में मंगलवार को आबकारी विभाग की टीम द्वारा थाना सुहेला के ग्राम रावन निवासी आरोपी धीरज वर्मा द्वारा वाहन कपेशन प्लस मोटरसायकल में परिवहन करते हुये 30 पाव विदेशी मदिरा व्हिस्की (आयकन) मात्रा 5.4 बल्क लीटर जब्त किया गया। विदेशी मदिरा व्हिस्की का बाजार मूल्य 3,600 रुपए होना पाया गया एवं 1 मोटर सायकल जब्त किया गया जिसका बाजार मूल्य 35,000 रुपए होना पाया गया।
आरोपी धीरज वर्मा के विरूद्ध छत्तीसगढ़ आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(2) 59(क) प्रकरण कायम कर विवेचना में लिया गया। उक्त कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक मनराखन नेताम, दिनेश कुमार साहू, आबकारी मुख्य आरक्षक राधागिरी गोस्वामी की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


