बिलासपुर, 20 मार्च 2026/sns/- उच्च न्यायालय बिलासपुर में लंबित अवमानना प्रकरणों की समीक्षा हेतु कल 21 मार्च को बैठक आयोजित की गई है। कलेक्टर संजय अग्रवाल ने जिले के सभी विभाग प्रमुखों को तैयारी के साथ मंथन कक्ष में आयोजित बैठक में शामिल होने के निर्देश जारी किए हैं। ऐसे अवमानना प्रकरण जिनमें कलेक्टर बिलासपुर को पक्षकार बनाया गया है, उनमें उच्च न्यायालय द्वारा दिए गए निर्देशों एवं जवाबदावा की समय-सीमा के पालन की समीक्षा की जाएगी। यह बैठक 21 मार्च 2026 को प्रातः 10 बजे मंथन सभा कक्ष में आयोजित होगी। कलेक्टर ने सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया है कि वे अपने-अपने प्रकरणों की अद्यतन जानकारी एवं आवश्यक दस्तावेजों सहित अनिवार्य रूप से बैठक में उपस्थित रहें, ताकि प्रकरणों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा सके।
संबंधित खबरें
समय-सीमा में कार्य पूर्ण कराने के साथ भुगतान करना सुनिश्चित करें एजेंसी
कोरबा, 20 फरवरी 2026/sns/-कलेक्टर श्री कुणाल दुदावत ने आज पीएमजीएसवाय, लोक निर्माण विभाग, पीडब्ल्यूडी-सेतु के अधिकारियों की बैठक लेकर जिले में स्वीकृत सड़क, पुल-पुलिया, भवन के कार्यों की समीक्षा करते हुए निर्देशित किया कि बारिश आने से पूर्व स्वीकृत सड़कों, भवनों के कार्यां में प्रगति लाते हुए समय सीमा के भीतर पूर्ण करें। कलेक्टर ने […]
जिले में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण की प्रक्रिया तेज 4 दिसंबर 2025 तक गणना प्रपत्र जमा करने की अपील
दुर्ग, 18 नवम्बर 2025/sns/- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण – 2026 के अंतर्गत दुर्ग जिले में कार्य तेजी से जारी है। जिला प्रशासन ने बताया कि जिले के 1520 मतदान केन्द्रों पर नियुक्त 1520 बीएलओ द्वारा दो प्रतियों में बनाए गए गणना प्रपत्र (Enumeration Form) घर-घर पहुँचाकर मतदाताओं को […]
छापेमार कार्यवाही कर कंतेली में 9.540 लीटर देशी प्लेन जब्त
मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम और स्टॉफ की […]

