मुंगेली, 16 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार जिले में अवैध शराब पर रोक लगाने के लिए आबकारी विभाग द्वारा तत्परता से कार्यवाही की जा रही है। आबकारी अधिकारी श्री रविशंकर साय ने बताया कि मुखबिर से प्राप्त सूचना के आधार पर आबकारी वृत्त मुंगेली के प्रभारी श्री जयसिंह मरकाम और स्टॉफ की टीम द्वारा मुंगेली विकासखण्ड के ग्राम कंतेली में छापेमार कार्यवाही कर 9.540 लीटर देशी प्लेन जब्त किया गया। उन्होंने बताया कि अज्ञात आरोपी के विरूद्ध आबकारी अधिनियम की धाराओं के तहत कार्रवाई की जा रही है। उक्त कार्रवाई में आबकारी विभाग के अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
संबंधित खबरें
रायगढ़ घराने की ठुमरी पर थिरकी बिलासपुर की इशिका गिरी कथक नृत्य, सरस्वती वंदना और रायगढ़ घराने की ठुमरी से मंत्रमुग्ध हुए दर्शक
रायगढ़, 01 सितम्बर 2025/sns/- अंतरराष्ट्रीय ख्याति प्राप्त चक्रधर समारोह के चौथे दिन देश-प्रदेश के सुप्रसिद्ध कलाकारों ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुतियों से सुर, ताल और लय का अनूठा संगम रचा। इस अवसर पर बिलासपुर की 14 वर्षीय प्रतिभाशाली कलाकार इशिका गिरी ने कथक नृत्य में मनमोहक प्रस्तुति दी। इशिका ने अपनी प्रस्तुति की शुरुआत सरस्वती वंदना […]
बालिका सुरक्षा एवं कैरियर काउंसलिंग पर कार्यशाला का किया गया आयोजन
जांजगीर-चांपा, 20 अगस्त 2025/sns/- कलेक्टर श्री जन्मेजय महोबे के निर्देशन बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के क्रियान्वयन में ’’बालिका सुरक्षा एवं कैरियर काउंसलिंग’’ थीम पर विकासखण्ड बम्हनीडीह अंतर्गत महारानी लक्ष्मीबाई शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कार्यशाला का आयोजन किया गया।जिला कार्यक्रम अधिकारी श्रीमती अनिता अग्रवाल ने बताया कि कार्यशाला में छात्राओं को सुरक्षा एवं […]
बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था खिलाड़ियों ने की प्रशंसा
जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/- बस्तर में संभाग स्तरीय आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 में खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही है। सुकमा जिले से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी अभी सोढ़ी और मड़कामी दिनेश, तथा जगदलपुर की खिलाड़ी गीता मंडावी ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन, […]

