छत्तीसगढ़

बस्तर ओलम्पिक में खिलाड़ियों के लिए बेहतर व्यवस्था खिलाड़ियों ने की प्रशंसा


जगदलपुर, 13 दिसम्बर 2025/sns/-  बस्तर में संभाग स्तरीय आयोजित बस्तर ओलम्पिक 2025 में खिलाड़ियों के लिए जिला प्रशासन के द्वारा बेहतर व्यवस्थाएँ की जा रही है।  सुकमा जिले से प्रतियोगिता में भाग लेने पहुंचे खिलाड़ी अभी सोढ़ी और मड़कामी दिनेश, तथा जगदलपुर की खिलाड़ी गीता मंडावी ने जिला प्रशासन द्वारा उपलब्ध कराई जा रही भोजन, आवास और अन्य मूलभूत सुविधाओं को बेहतरीन बताया।
खिलाड़ियों ने बताया कि जिला प्रशासन द्वारा दिनभर पौष्टिक और विविधतापूर्ण भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। सुबह नाश्ते में पोहा, उपमा और केला जैसे हल्के व ऊर्जादायी व्यंजन दिए जा रहे हैं। वहीं दोपहर और रात्रि भोजन में दाल, चावल, पूरी-आलू, बैंगन की सब्जी, अंडा सब्जी आदि पौष्टिक पकवान शामिल हैं, जिससे खिलाड़ियों को पर्याप्त ऊर्जा मिल रही है।
इसके साथ ही, खिलाड़ियों के रहने की व्यवस्था भी सुव्यवस्थित और आरामदायक है। साफ-सुथरे आवास, सुरक्षित वातावरण और समय पर भोजन उपलब्ध होने से खिलाड़ी पूरी तरह अपने खेल पर ध्यान केंद्रित कर पा रहे हैं। खिलाड़ियों ने कहा हम खुश हैं कि हमें यहाँ बेहतर सुविधाएँ मिल रही हैं। इससे हमारा मनोबल बढ़ा है और हम अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन देने के लिए प्रेरित हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *