छत्तीसगढ़

कलेक्टर की पहल से नेटवर्क मार्केटिंग में फंसे  युवाओं की हुईं सुरक्षित घर वापसी

बलौदाबाजार, 20 मार्च 2026/sns/- नेटवर्क मार्केटिंग कार्य के लिए उत्तरप्रदेश के झाँसी
जिले में ठेकेदार के चंगुल में फंसे जिले के 11 युवाओं की सुरक्षित घर
वापसी कलेक्टर कुलदीप शर्मा की पहल पर हुईं। घर वापस पहुंचे युवाओं ने
गुरुवार को कलेक्टर कुलदीप शर्मा से भेंट कर प्रशासन के प्रति आभार जताया।
कलेक्टर श्री शर्मा ने उन्हें समझाया कि रोजगार के लिये बाहर जाने से पहले
पुरी जानकारी लिया करें। स्थानीय स्तर पर भी रोजगार की तलाश करें।प्राप्त
जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत गोगिया एवं चमारी के सरपंच  शिव कुमार
गोयल ने कलेक्टर कुलदीप शर्मा को शिकायत में बताया  कि उनके ग्राम पंचायत
के युवा  गजेन्द्र बंजारे, हुसैन घृतलहरे एवं अन्य 3 युवा को मउरानी, जिला
झॉसी (उत्तरप्रदेश) निवासी दिनेश धुवी,  रामदेव साहू के द्वारा नेटवर्क
मार्केटिंग का कार्य किये जाने हेतु बुलाए गए थे। पत्र में लेख किया गया था
कि उक्त युवाओं के साथ मारपीट व अन्य प्रकार के वेदनाए करते हैं जिस कारण
सभी युवा वापस अपने गृह ग्राम आना चाहतें हैं किंतु उनके द्वारा उक्त
युवाओं को उनके गृह ग्राम आने नही दिया जा रहा था। पत्र के माध्यम से उक्त
युवाओं को उनके गृह ग्राम वापस लाये जाने के संबंध में निवेदन पत्र
प्रस्तुत किया गया था।कलेक्टर श्री शर्मा ने बताया कि मामले की
गंभीरता को देखते हुए उन्होंने अपनी बैच मेट और झाँसी के कलेक्टर मृदुल
चौधरी से फोन पर बात कर वस्तु स्थिति से अवगत कराया और सहयोग की अपेक्षा
की। कलेक्टर के निर्देश पर श्रम पदाधिकारी जिला बलौदाबाजार एवं थाना
प्रभारी, थाना भाटापारा (ग्रामिण) की एक संयुक्त टीम गठित की गयी। झॉसी
जिले के एसडीएम व पुलिस प्रशासन द्वारा तत्परता से संबंधितों पर कार्यवाही
करते हुए युवाओं को गृह जिला सुरक्षित वापस भेजा गया। इस दौरान संयुक्त टीम
लगातार झॉसी जिले के प्रशासन के संपर्क में थी। कार्यवाही में विभिन्न
राज्यों के कुल लगभग 200 युवाओं को छुडाया गया जिसमें छत्तीसगढ़ राज्य से
लगभग 35 युवा शामिल थे। जिसमें बलौदाबाजार जिले से 11 युवा भी शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *