जांजगीर-चांपा, 26 जून 2025/sns/- जिले में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अंतर्गत शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में आज बलौदा विकासखंड के ग्राम रैनपुर में एवं अकलतरा विकासखंड के ग्राम महमदपुर में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान अन्तर्गत शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग, कृषि विभाग, महिला एवं बाल विकास, मछली पालन, पशुधन विकास, विद्युत विभाग, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, स्वास्थ्य विभाग एवं खाद्य विभाग सहित अन्य विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं की जानकारी दी गई। इसके साथ ही हितग्राहीमूलक योजनाओं से लाभान्वित किया गया। शिविर में विभिन्न योजनाओं के लाभ प्रदान करने हेतु स्टॉल लगाया गया एवं ग्रामीणों की विभिन्न मांग एवं समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। इस दौरान जनप्रतिनिधि, संबंधित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में ग्रामीण जन उपस्थित थे।27 जून को केराकछार में होगा शिविर का आयोजन
संबंधित खबरें
धरती आबा जनभागीदारी अभियान के तहत जनजातीय गौरव खेल प्रतिभा और सांस्कृतिक चेतना का हुआ उत्सव
मोहला, 7 जुलाई 2025/sns/- जिले में कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति के निर्देश एवं मार्गदर्शन में धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के अंतर्गत एक प्रेरणादायक और बहुआयामी आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ। इस अभियान के अंतर्गत जिले में संचालित आश्रम एवं छात्रावासों में गत दिवस खेलकूद प्रतियोगिताओं तथा जनजातीय जननायकों की गौरवगाथा पर आधारित संगोष्ठियों का […]
टीबी मुक्त भारत अभियान” के तहत केंद्रीय टीम का व्यापक निरीक्षण
दुर्ग, 10 जनवरी 2026/sns/- राष्ट्रीय क्षय उन्मूलन कार्यक्रम के अंतर्गत टीबी मुक्त भारत अभियान की तैयारियों के क्रम में कार्यालय डीडीजी (टीबी), सेंट्रल टीबी डिवीजन के निर्देशानुसार केंद्रीय टीम द्वारा दुर्ग जिले का दौरा किया गया। इस दौरान डीडीजी (टीबी) डॉ. शोबिनी राजन, तथा टीबी ऑफिसर डॉ. भवानी सिंह कुशवाहा सेंट्रल टीबी डिवीजन स्वास्थ्य एवं […]
फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए 4 अगस्त तक रूचि की अभिव्यक्ति आंमत्रित
राजनांदगांव, 22 जुलाई 2025/sns/- नगर पालिका निगम राजनांदगांव के पुष्पवाटिका में नवनिर्मित फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए 4 अगस्त 2025 तक दोपहर 2 बजे तक रूचि की अभिव्यक्ति आमंत्रित की गई है। फिश एक्वेरियम भवन के संचालन के लिए इच्छुक आवेदक मछली पालन विभाग राजनांदगांव में निर्धारित प्रारूप में मुहरबंद आवेदन प्रस्तुत कर […]

