छत्तीसगढ़

राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा का आयोजन 22 फरवरी को

कोरबा, 17 फरवरी 2026/sns/-छ.ग. लोक सेवा आयोग रायपुर द्वारा आयोजित राज्य सेवा प्रारंभिक परीक्षा 2025 का आयोजन 22 फरवरी  को प्रातः 10 बजे से 12 बजे तक एवं दोपहर 3 बजे से 5 बजे तक दो पाली में किया गया है। इस परीक्षा में जिले में 3904 परीक्षार्थी शामिल होंगे। जिनके लिए 11 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। परीक्षा केन्द्रों के निरीक्षण हेतु 4 उड़न दस्ता दल गठित किया गया है। परीक्षा के सफल संचालन हेतु आवश्यक सुरक्षा एवं कानून व्यवस्था को दृष्टिगत रखते हुए कार्यपालिक दण्डाधिकारी की ड्यूटी परीक्षा केंद्रों में लगाई गई है।
ब्रिफिंग 20 को- उक्त परीक्षा से संबंधित ब्रिफिंग 20 फरवरी को शासकीय ईविपीजी कालेज कोरबा में अपरांह 12 बजे से नोडल अधिकारी द्वारा दी जायेगी। सर्व संबंधितों को ब्रिफिंग में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने निर्देशित किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *