छत्तीसगढ़

कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा सचिव राजकुमार दीक्षत के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल नव नियुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला जी से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट की

रायपुर /sns/17 फ़रवरी
आज दोपहर लगभग 12 बजे कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के अध्यक्ष सुरेश मिश्रा जी एवं सचिव राजकुमार दीक्षित जी के नेतृत्व में समाज का एक प्रतिनिधि मंडल नव नियुक्त पुलिस आयुक्त डॉ. संजीव शुक्ला से उनके कार्यालय में शिष्टाचार भेंट हेतु पहुंचा,
इस भेंट का प्रमुख उद्देश्य प्रदेश स्तरीय कान्यकुब्ज ब्राह्मण समाज के युवाओं द्वारा आयोजित होने वाली क्रिकेट प्रतियोगिता में उन्हें मुख्य अतिथि के रूप में सादर आमंत्रित करना था। समाज की ओर से यह प्रतियोगिता केवल एक खेल आयोजन नहीं, बल्कि युवाओं की प्रतिभा, ऊर्जा एवं सामाजिक समरसता को प्रोत्साहित करने का एक सशक्त माध्यम है। साथ ही अध्यक्ष ने 15 मार्च को होने वाले होली मिलन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर परआमंत्रण पत्र भी सौंपा,
इस अवसर पर अध्यक्ष एवं सचिव के साथ समाज के अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकारिणी सदस्य भी उपस्थित रहे। आत्मीय वातावरण में सम्पन्न हुई इस मुलाकात के दौरान कई परिचित साथियों से सहज संवाद हुआ, वहीं जिनसे पूर्व परिचय नहीं था उनका परिचय अध्यक्ष द्वारा बड़े ही स्नेह और आदर के साथ कराया गया। पूरे वातावरण में अपनत्व, सौहार्द और सामाजिक एकजुटता की भावना स्पष्ट रूप से परिलक्षित हो रही थी।
छत्तीसगढ़ राज्य गठन के लगभग 25 वर्षों पश्चात रायपुर के इतिहास में पहली बार पुलिस आयुक्त प्रणाली लागू होना एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रशासनिक उपलब्धि है। इस ऐतिहासिक व्यवस्था के प्रथम पुलिस आयुक्त के रूप में डॉ. संजीव शुक्ला जी ने अपना नाम दर्ज कर एक नई प्रशासनिक परंपरा की शुरुआत की है। इस गौरवपूर्ण दायित्व के लिए समाज के प्रतिनिधि मंडल ने उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट कर हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की तथा उनके सफल कार्यकाल की मंगलकामना की।
प्रतिनिधि मंडल द्वारा आगामी क्रिकेट प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में पधारने का विनम्र निवेदन किया गया, जिसे उन्होंने सहर्ष स्वीकार करते हुए अत्यंत आत्मीयता से कहा कि यदि कार्यक्रम के दिन वे रायपुर में उपलब्ध रहेंगे तो निश्चित रूप से उपस्थित होकर युवाओं का उत्साहवर्धन करेंगे। साथ ही उन्होंने अनुरोध किया कि कार्यक्रम की सूचना एक दिन पूर्व प्रदान कर दी जाए, जिससे प्रोटोकॉल अनुसार कार्यक्रम को उनके आधिकारिक कार्यक्रमों की सूची में सम्मिलित किया जा सके।
इस गरिमामय अवसर पर समाज की उपाध्यक्ष संजय अवस्थी, सहसचिव अनुराग पांडे, राजेश मिश्रा, संगम तिवारी, आशीष बाजपेई प्रभात पांडे, राघवेंद्र पाठक, अभिषेक मिश्रा लखन बाजपेई सहित अन्य सम्मानित सदस्यगण उपस्थित रहे,।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *