राजनांदगांव, 19 मार्च 2026/sns/-एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) द्वारा आरके नगर वार्ड 45 एवं मेडिकल वार्ड रविदास वार्ड 20 में 2 पालना सहायिका तथा शिवनाथ 51 क्रमांक 4 में आंगनबाड़ी सहायिका के भर्ती के लिए प्राप्त आवेदन पत्रों की प्राविधिक मूल्यांकन सूची जारी की गई है। जारी प्राविधिक मूल्यांकन सूची में दर्शित प्राप्त अंकों में किसी भी प्रकार की आपत्ति होने पर 30 मार्च 2026 तक कार्यालयीन समय पर कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास सेवा परियोजना राजनांदगांव (शहरी) में लिखित रूप में दावा-आपत्ति प्रस्तुत कर सकते है। अंतिम तिथि के पश्चात प्राप्त दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।
संबंधित खबरें
बस्तर को मेडिकल क्षेत्र में भी अच्छी सेवाएं देते हुए बनाना है अग्रणी:- स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल
शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय की साधारण सभा समिति की बैठक आयोजितजगदलपुर, 06 अगस्त 2025/ स्वास्थ्य मंत्री श्री श्याम बिहारी जायसवाल ने कहा कि आदिवासी क्षेत्र में स्वास्थ्य पर बहुत अच्छा काम करने की सरकार प्रयास कर रही है। अब बस्तर भी कई ऊंचाइयों को छू रहा है, मेडिकल क्षेत्र में भी अच्छी सेवाएं देते हुए अग्रणी […]
वन विभाग ने मनाया अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस
जगदलपुर, 20 जून 2025/sns/- वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग बस्तर वन मंडल द्वारा वन विद्यालय के प्रांगण में हरित योग, अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम वन मंडलाधिकारी श्री उत्तम गुप्ता के मार्गदर्शन में शासन द्वारा मान्यता प्राप्त योग शिक्षक श्री अमीन लीला द्वारा योगाभ्यास करवाया गया। अमीन ने योग के माध्यम से […]
दिव्यांग शिविर में 153 हितग्राही चिन्हांकित
दुर्ग, 22 फरवरी 2026/sns/- एनटीपीसी-सेल कम्पनी लिमिटेड के निगमित सामाजिक दायित्व (सी.एस.आर.) योजना तथा भारतीय कृत्रिम अंग निर्माण निगम (भारत सरकार का उपक्रम) सहायक उत्पादन केन्द्र प्लॉट नं. 40 एवं 106, औधोगिक क्षेत्र, रिछाई, जबलपुर (म.प्र.) एवं समाज कल्याण विभाग के संयुक्त तत्वाधान में 20 फरवरी 2026 को जनपद पंचायत दुर्ग छ.ग. के सभागार में […]

