राजनांदगांव, 19 मार्च 2026/sns/-कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) द्वारा नगर पालिकाओं के आम व उप निर्वाचन 2026 अंतर्गत नगर पंचायत घुमका की वार्डवार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची तैयार करने अधिकारियों को नियुक्त किया गया है। कलेक्टर ने नगर पंचायत घुमका की वार्डवार मतदान केन्द्रों की मतदाता सूची तैयार करने अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय को अपीलीय अधिकारी नियुक्त किया है। इसी तरह अनुविभागीय अधिकारी राजस्व राजनांदगांव को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एवं तहसीलदार राजनांदगांव को सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी नियुक्त किया है। नायब तहसीलदार घुमका श्री अब्दुल वसीम सिद्दीकी को निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के सहायक अधिकारी नियुक्त किया है।
संबंधित खबरें
एनीमिया के रोकथाम एवं नियंत्रण के सम्बन्ध में शिक्षकों को दिया गया प्रशिक्षण
अम्बिकापुर, 27 फरवरी 2026/sns/- एनीमिया मुक्त भारत अभियान अंतर्गत एनीमिया मुक्त सरगुजा के तहत स्वास्थ्य विभाग द्वारा बच्चों में एनीमिया बीमारी के रोकथाम हेतु 01 वर्ष से 19 वर्ष के किशोर (लड़के और लड़कियों) को जागरूकता एवं बचाव हेतु विकासखण्ड बतौली, लुण्ड्रा, सीतापुर एवं मैनपाट के शिक्षकों को प्रशिक्षित किया गया। मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य […]
बस्तर के नवाचार देख उत्साहित हुईं बिलासपुर की दीदियाँएक्सपोजर विजिट में सीखीं इंटीग्रेटेड फार्मिंग की बारीकियां
जगदलपुर, 25 फरवरी 2026/sns/- छत्तीसगढ़ के ग्रामीण अंचलों में आजीविका के नए आयाम गढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए बिलासपुर जिले के बिल्हा ब्लॉक से आए 50 सदस्यीय दल ने बस्तर जिले का दो दिवसीय शैक्षणिक भ्रमण किया। राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन के तहत आयोजित इस एक्सपोजर विजिट का मुख्य उद्देश्य बस्तर […]
कृषकों के पंजीयन हेतु अतिरिक्त समय सभी समितियों को निर्देश
बीजापुर, 27 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर बीजापुर श्री संबित मिश्रा ने बताया है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कृषक पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने हेतु सभी राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।कलेक्टर ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 18 नवम्बर 2025 […]


