छत्तीसगढ़

स्वच्छ भारत मिशन एवं ई-श्रम कार्ड सुदृढ़ीकरण हेतु जिला स्तरीय प्रशिक्षण आयोजित

मुंगेली, 19 मार्च 2026/sns/- कलेक्टर श्री कुन्दन कुमार के निर्देशानुसार एवं जिला पंचायत सीईओ श्री प्रभाकर पाण्डेय के मार्गदर्शन में जिला पंचायत के सभाकक्ष में आज स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) अंतर्गत ठोस अपशिष्ट प्रबंधन, ओडीएफ प्लस गांवों के स्थायित्व तथा ई-श्रम एवं श्रमिक कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को गति देने के उद्देश्य से एक दिवसीय जिला स्तरीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया। प्रशिक्षण में ग्रामीण क्षेत्रों में कचरा संग्रहण, अपशिष्टों के पृथक्करण एवं उनके सुरक्षित निपटान की तकनीकी बारीकियों पर विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही ओडीएफ प्लस के तहत गांवों को खुले में शौच मुक्त बनाए रखने के साथ-साथ ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन के माध्यम से आदर्श ग्राम के रूप में विकसित करने के मानकों पर प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीकांत पाण्डेय ने असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के शत-प्रतिशत पंजीयन और ई-श्रम कार्ड निर्माण की प्रक्रिया को तेज करने पर विशेष जोर दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि पात्र हितग्राहियों का पंजीयन सुनिश्चित कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाया जाए। इस अवसर पर एपीओ श्री लक्ष्मीकांत कौशिक सहित तकनीकी विशेषज्ञ, स्वच्छ भारत मिशन के समन्वयक, सरपंच, पंचायत सचिव, स्व-सहायता समूहों के सदस्य, मितानिन एवं अन्य संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *