बीजापुर, 27 नवंबर 2025/sns/-कलेक्टर बीजापुर श्री संबित मिश्रा ने बताया है कि शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुरूप कृषक पंजीयन कार्य को सुचारू रूप से पूर्ण कराने हेतु सभी राजस्व एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों को सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।
कलेक्टर ने बताया कि कृषि विभाग द्वारा 18 नवम्बर 2025 से 25 नवम्बर 2025 के बीच प्राप्त कृषक पंजीयन हेतु केवाईसी, भूमि, वनाधिकार एवं अन्य संबंधित दस्तावेज़ों की ऑनलाइन प्रविष्टि तहसीली लॉगिन की व्यवस्था की गई है। इस कार्य को उच्च प्राथमिकता के साथ 30 नवम्बर 2025 तक पूर्ण करने के निर्देश संबंधित सभी समितियों को दिए गए हैं।
उन्होंने कहा कि कृषकों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, इसके लिए सभी समिति प्रबंधक, खाद्य अधिकारी एवं अनुविभागीय अधिकारी प्रतिदिन प्रगति की समीक्षा करें तथा यह सुनिश्चित करें कि पात्र कृषकों का पंजीयन समय-सीमा के भीतर पूर्ण हो।
कलेक्टर ने सभी विभागीय अधिकारियों को शासन की मंशानुरूप कार्य करने तथा कृषकों को सुगम और पारदर्शी सेवा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

