छत्तीसगढ़

अवैध धान परिवहन पर प्रशासन की बड़ी कार्रवाई, 57 क्विंटल धान जब्त


बीजापुर, 27 नवंबर 2025/sns/- धान के अवैध परिवहन और भंडारण पर जिला प्रशासन बीजापुर द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में आज आवापल्ली में एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है।
कलेक्टर श्री संबित मिश्रा के निर्देशानुसार तथा अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) उसूर के मार्गदर्शन में उड़नदस्ता टीम उसूर ने रात लगभग 8 बजे बड़ी कार्रवाई करते हुए एक टाटा 710 वाहन से अवैध रूप से परिवहन किए जा रहे 124 बोरी लगभग 57 क्विंटल मोटा धान को जब्त किया।
टीम ने वाहन को आवापल्ली क्षेत्र में रोककर जांच की, जहां बिना किसी वैध दस्तावेज के धान का परिवहन पाया गया। इसके बाद टीम द्वारा विधिवत पंचनामा तैयार कर आवश्यक कानूनी कार्रवाई की गई। जिला प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि धान के अवैध परिवहन पर रोक लगाने के लिए सख्त निगरानी जारी रहेगी और भविष्य में भी इसी प्रकार की कठोर कार्रवाई की जाती रहेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *