अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के परियोजना अधिकारी ने बताया कि आंगनबाड़ी सहायिका के 02 रिक्त पदों पर भर्ती हेतु इच्छुक एवं पात्र महिला अभ्यर्थियों से 30 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। आवेदन पत्र विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ के माध्यम से भरे जाएंगे। रिक्त पदों में सेक्टर कोटछाल के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र हर्रामार खालपारा में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 एवं सेक्टर पैगा के अंतर्गत आंगनबाड़ी केंन्द्र हर्राढ़ोढ़ी परपटिया में आंगनबाड़ी सहायिका के 01 पद भर्ती की जानी है। उन्होंने बताया कि उक्त पदों पर केवल महिला ही आवेदन कर सकती है। नियुक्ति की शर्तों एवं अहर्ताओं के संबंध में विभागीय वेबसाइट https://aww.e-bharti.in/ में अथवा कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना मैनपाट के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त की जा सकती है।
संबंधित खबरें
सुकमा में आर्थिक क्रांति का रोडमैप तैयार
सुकमा, 20 फरवरी 2026/sns/- जिले के ग्रामीण अंचलों, विशेषकर दूरस्थ क्षेत्रों के विकास को गति देने के लिए जिला प्रशासन ने कमर कस ली है। शुक्रवार को जिला पंचायत सभाकक्ष में आयोजित जिला स्तरीय पुनरीक्षण समिति (डीएलसीसी) एवं जिला स्तरीय परामर्शदात्री समिति (डीएलआरसी) की संयुक्त बैठक में कलेक्टर श्री अमित कुमार ने स्पष्ट किया कि […]
बस्तर की महिलाओं ने दिल्ली में लहराया परचम
जगदलपुर, 16 दिसम्बर 2025/sns/- छत्तीसगढ़ के सुदूर वनांचल बस्तर जिले की महिलाएं अब अपनी मेहनत और जज्बे से खेती-किसानी के क्षेत्र में राष्ट्रीय पटल पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही हैं। इसी कड़ी में बस्तर जिले के बकावंड जनपद की दो प्रगतिशील महिला किसानों ने देश की राजधानी में अपनी सफलता का परचम लहराया है। […]
आंगनबाड़ी केन्द्र में रिक्त पूर्ति एवं दावा आपत्ति के लिए आवेदन 11 अगस्त तक
दुर्ग, 02 अगस्त 2025/sns/- नगर पालिक निगम भिलाई-चरोदा क्षेत्र अंतर्गत आंगनबाड़ी केन्द्र सिरसाकला कमांक-01 वार्ड क्रमांक 36 व आंगनबाड़ी केन्द्र उरला-अ में रिक्त आंगनबाड़ी सहायिका तथा नवीन स्वीकृत पालना केन्द्र सिरसाकला वार्ड क्रमांक 36 में स्वीकृत केश वर्कर की पद पूर्ति हेतु इच्छुक आवेदिकाओं से आवेदन आमंत्रित कर मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण उपरांत अनंतिम मूल्यांकन […]


