अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर के प्राचार्य ने बताया कि औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था अम्बिकापुर में राज्य व्यावसायिक पूरक परीक्षा (नई एवं पुरानी प्रणाली) और आई.टी.आई. की संयुक्त अध्यापन योजना में कक्षा 12वीं के विद्यार्थियों की आईटीआई ट्रेड की परीक्षा (पुरानी प्रणाली) 01 अप्रैल 2026 से आयोजित की जाएंगी। संस्था के प्राचार्य एवं नोडल अधिकारी ने बताया कि परीक्षाएं निर्धारित समय-सारणी के अनुसार संपन्न होंगी। संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार, इस परीक्षा में सम्मिलित होने वाले पात्र प्रशिक्षणार्थियों को निर्देशित किया गया है कि वे अपना परीक्षा फॉर्म 25 मार्च 2026 तक अनिवार्य रूप से जमा कर दें। प्रशिक्षणार्थी अपने संबंधित प्रशिक्षण अधिकारी या व्यवसाय प्रभारी के माध्यम से फॉर्म भरने की प्रक्रिया पूर्ण कर सकते हैं। अधिक जानकारी के लिए परीक्षार्थी संस्था की प्रशिक्षण शाखा से संपर्क कर सकते हैं।
संबंधित खबरें
कलेक्टर डॉ गौरव सिंह ने ली साप्ताहिक समय सीमा की बैठक पात्र हितग्राहियों के जल्द बनाए जाएं आयुष्मान कार्ड– कलेक्टर
रायपुर, 25 जून 2025/sns/ – कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने आज कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्रॉस सभाकक्ष में समय-सीमा की बैठक लेकर विभिन्न विभागों की कार्यप्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विशेष रूप से राजस्व विभाग के कार्यों की समीक्षा करते हुए लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण के निर्देश दिए। डॉ. सिंह ने कहा कि सीमांकन, त्रुटि […]
प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान के तहत दलहन-तिलहन खरीदी हेतु 28 फरवरी 2026 तक करा सकते हैं फसलों का पंजीयन
जांजगीर-चांपा, 20 फरवरी 2026/sns/- प्रधानमंत्री अन्नदाता आय संरक्षण अभियान (पीएम आशा) अंतर्गत प्राइस सपोर्ट स्कीम (पीएसएस) के तहत खरीफ विपणन वर्ष 2025-26 एवं रबी विपणन वर्ष 2026-27 में दलहन एवं तिलहन फसलों के न्यूनतम समर्थन मूल्य पर उपार्जन हेतु पंजीयन की तिथि 28 फरवरी 2026 तक निर्धारित की गई है।उप संचालक कृषि ने बताया कि […]
सीईओ के निरीक्षण में मिला महतारी सदन भवन के निर्माण में गड़बड़ी, फटकार से 2 दिन में हुआ सुधार कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे के निर्देशों से मिल रहा सकारात्मक परिणाम
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 दिसंबर 2025/sns/- कलेक्टर डॉ संजय कन्नौजे द्वारा सभी अधिकारियों को समय सीमा की बैठक में दिए गए निर्देश, “निर्माण कार्यों की गुणवत्ता जांच” के पालन में मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत इंद्रजीत बर्मन द्वारा सोमवार को ग्राम पंचायत गोड़म में निर्माणाधीन महतारी सदन भवन का निरीक्षण किया गया। वहां भवन के निर्माण कार्य […]

