अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/- जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक सत्र 2026-27 में सरगुजा जिले के कक्षा 10वीं उत्तीर्ण मेधावी विद्यार्थियों के NEET/JEE कोचिंग हेतु कोचिंग संस्थान के चयन/चिन्हांकन हेतु आवेदन प्रस्ताव 16 मार्च 2026 तक मंगाए गए थे। कोचिंग संस्थानों के पर्याप्त प्रस्ताव नहीं प्राप्त होने के कारण आवेदन प्रस्ताव जमा करने की तिथि 16 अप्रैल 2026 निर्धारित की गई है। इच्छुक कोचिंग संस्थान अपना आवेदन प्रस्ताव निर्धारित शर्तों के अधीन कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर में 16 अप्रैल 2026 तक कार्यालयीन समय में जमा कर सकते हैं। विस्तृत विवरण सरगुजा जिले की वेबसाइट www.surguja.gov.in पर एवं कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी अम्बिकापुर के सूचना पटल पर देखे जा सकते है।
संबंधित खबरें
उचित मूल्य की दुकान संचालन के लिए आवेदन आमंत्रित
जगदलपुर, 25 सितम्बर 2025/sns/- कार्यालय अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व)बकावंड द्वारा ग्राम बकावण्ड एवं मंगनार के शासकीय उचित मूल्य की दुकानों की संचालन हेतु आवेदन पूर्व में मंगाए गए थे किंतु आवेदन निर्धारित मात्रा में नहीं प्राप्त होने की स्थिति में समय वृद्धि करते हुए 30 सितंबर 2025 तक आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन केवल वृहत्ताकार […]
जिला सड़क सुरक्षा समिति एवं एनकोर्ड की बैठक प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को
कोरबा 02 जनवरी 2026/sns/- जिला में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने तथा शहर में बढ़ते यातायात को सुगम बनाने के उद्देश्य से जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक एवं एनकोर्ड (Narcotics Coordination) की बैठक अब प्रत्येक माह के प्रथम मंगलवार को आयोजित की जाएगी।यह बैठक समय-सीमा की बैठक के पश्चात कलेक्ट्रेट […]
छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ
‘आदि परब’ का रंगारंग आगाज छत्तीसगढ़ जनजातीय आयोग के अध्यक्ष श्री रूपसिंह मंडावी ने किया शुभारंभ आदि रंग, परिधान और हाट के रंगों में रंगा जनजातीय परब जनजातीय समाज का रैंप शो में दिखा उत्साह रायपुर, 13 मार्च 2026/राजधानी में आदि परब का रंगारंग आज आगाज हुआ। जनजातीय समाज के इस दो दिवसीय उत्सव में […]

