छत्तीसगढ़

वन विभाग द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई नियमसम्मत व पारदर्शी

अम्बिकापुर, 21 मार्च 2026/sns/-  “खैरबार व महामाया पहाड़ पर कब्जा 166 को अंतिम नोटिस जारी, 8वें दिन चलेगा बुलडोजर” शीर्षक से प्रकाशित समाचार के संबंध में वन विभाग, सरगुजा द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है। वनमंडलाधिकारी, सरगुजा वनमंडल ने उक्त समाचार को भ्रामक, अपूर्ण एवं तथ्यहीन बताया है। विभाग ने स्पष्ट किया है कि किसी भी अधिकारी द्वारा रिपोर्ट में बदलाव कराने अथवा किसी प्रकार की अनियमितता या लेनदेन के लगाए गए आरोप पूर्णतः निराधार हैं।

वन विभाग ने बताया कि अतिक्रमण हटाने की समस्त कार्रवाई पूर्णतः नियमों एवं विधि सम्मत तरीके से की गई है। संबंधित भूमि का सीमांकन विभागीय अभिलेखों के आधार पर विधिवत किया गया है। विभाग के अनुसार, सभी कार्यवाहियां शासन के दिशा-निर्देशों के अनुरूप एवं पूर्ण पारदर्शिता के साथ संपन्न की गई हैं। प्रकाशित समाचार तथ्यहीन है तथा इससे विभाग एवं वरिष्ठ अधिकारियों की छवि धूमिल करने का प्रयास किया गया है, जिसकी वन विभाग द्वारा स्पष्टीकरण जारी किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *