छत्तीसगढ़

रायपुर में 25 मार्च से खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 का आयोजन

रायपुर, 21 मार्च 2026/sns/- युवा खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से “खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026” का आयोजन 25 मार्च से 3 अप्रैल 2026 तक रायपुर में किया जाएगा। इस बहु-खेल प्रतियोगिता में तीरंदाजी, फुटबॉल, हॉकी, तैराकी, भारोत्तोलन, एथलेटिक्स एवं रेस्लिंग जैसी विभिन्न खेल विधाएँ शामिल रहेंगी।

प्रतियोगिताओं का विस्तृत कार्यक्रम इस प्रकार है :- तीरंदाजी प्रतियोगिता 30 मार्च से 3 अप्रैल तक ओपन ग्राउंड, डायरेक्टरेट ऑफ यूथ एंड वेलफेयर में आयोजित की जाएगी। फुटबॉल प्रतियोगिता 25 मार्च से 3 अप्रैल तक पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के फुटबॉल ग्राउंड एवं स्वामी विवेकानंद स्टेडियम में आयोजित होगी। हॉकी प्रतियोगिता 26 मार्च से 1 अप्रैल तक सरदार वल्लभभाई पटेल इंटरनेशनल हॉकी स्टेडियम में आयोजित की जाएगी। तैराकी प्रतियोगिता 25 मार्च से 28 मार्च तक इंटरनेशनल स्विमिंग पूल में संपन्न होगी। भारोत्तोलन प्रतियोगिता 26 मार्च से 29 मार्च तक ओपन ग्राउंड, पं. रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय में आयोजित की जाएगी। जगदलपुर के क्रीड़ा परिसर, धरमपुरा में 30 मार्च से 02 अप्रैल तक एथलेटिक्स एवं सरगुजा के गांधी स्टेडियम में रेस्लिंग 28 मार्च से 31 मार्च  तक आयोजित होगा।

इस खेल में देश भर से खिलाड़ी हिस्सा लेंगे एवं अपनी खेल प्रतिभा के प्रदेर्शन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *