छत्तीसगढ़

आकांक्षी विकासखंड लखनपुर में “सम्पूर्णता

अम्बिकापुर, 19 मार्च 2026/sns/-  कलेक्टर श्री अजीत वसंत के निर्देशन एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विनय अग्रवाल  के मार्गदर्शन में आकांक्षी विकासखंड लखनपुर के अंतर्गत संचालित “सम्पूर्णता अभियान 2.0“ के तहत शिक्षा विभाग द्वारा विकासखण्ड स्तरीय विज्ञान एवं गणित क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विकासखण्ड के 33 संकुलों से विज्ञान एवं गणित विषय के चयनित विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक हिस्सा लिया। प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों में वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करना तथा गणित एवं विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाना रहा। कार्यक्रम के दौरान विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री देव कुमार गुप्ता ने विद्यार्थियों को निरंतर अध्ययन एवं प्रतिस्पर्धा के माध्यम से आगे बढ़ने हेतु प्रेरित किया। इस दौरान सहायक विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी श्री आलोक कुमार सिंह, बीआरसीसी श्री त्रिपेश पाण्डेय  उपस्थित रहे।

ये रहे विजेता-
गणित विषय की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला अंरो के धनंजय पैकरा ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला जुनाग लखनपुर की खुशी ठाकुर ने द्वितीय स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला जुंडटुरा के दिलीप राजवाड़े ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं विज्ञान विषय की प्रतियोगिता में पूर्व माध्यमिक शाला बलंगी के सोन राजवाड़े ने प्रथम स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला लटपटरा के शबनम ने द्वितीय स्थान, पूर्व माध्यमिक शाला पुटू के विकास कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *